Bypoll Election 2026- नागालैंड, कर्नाटक और त्रिपुरा में उपचुनाव के लिए मतदान जारी

Read Time:  1 min
उपचुनाव
उपचुनाव
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली। देशभर में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। एक ओर जहां असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के लिए मतदान जारी है, वहीं दूसरी ओर नागालैंड, कर्नाटक और त्रिपुरा में उपचुनाव के तहत चार सीटों पर आज सुबह से वोटिंग शुरू हो गई है। मतदाता सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

कर्नाटक की दो सीटों पर उपचुनाव

कर्नाटक में दावणगेरे दक्षिण और बागलकोट विधानसभा सीटों (Bagalcoat Assembly Elections) पर मतदान हो रहा है। कांग्रेस ने बागलकोट से उमेश मेती और दावणगेरे दक्षिण से समर्थ मल्लिकार्जुन को उम्मीदवार बनाया है। वहीं भाजपा ने इन सीटों पर वीरभद्रय्या चरण्तिमठ और श्रीनिवास टी. दसकारियप्पा को मैदान में उतारा है।

नेताओं के निधन से खाली हुईं सीटें

बागलकोट सीट कांग्रेस नेता एच.वाई. मेती (Congress Leader H Y Meti) के निधन के बाद खाली हुई थी, जबकि दावणगेरे दक्षिण सीट शमनूर शिवशंकरप्पा के निधन के चलते रिक्त हुई। दोनों सीटों पर सहानुभूति और राजनीतिक समीकरण अहम भूमिका निभा सकते हैं।

नागालैंड की कोरिडांग सीट पर कड़ा मुकाबला

नागालैंड के कोरिडांग (एसटी) विधानसभा क्षेत्र में भी उपचुनाव हो रहा है। यहां कांग्रेस के टी चालुकुम्बा एओ का मुकाबला भाजपा उम्मीदवार दाओचिर आई इम्चेन से है। यह सीट वरिष्ठ भाजपा नेता इम्कोंग एल इम्चेन के निधन के बाद खाली हुई थी, जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।

त्रिपुरा में धर्मनगर सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला

त्रिपुरा की धर्मनगर सीट पर भी मतदान जारी है। यहां भाजपा ने चक्रबोर्ती को मैदान में उतारा है, जिनका मुकाबला कांग्रेस के चयन भट्टाचार्य और माकपा उम्मीदवार अमितभा दत्ता से है। यह सीट चार बार के विधायक और विधानसभा अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन के निधन के बाद खाली हुई थी।

गोवा में उपचुनाव रद्द

गोवा के पोंडा विधानसभा क्षेत्र में भी आज मतदान होना था, लेकिन बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद इस उपचुनाव को रद्द कर दिया गया है।

Read Also : Iran closes hormuz strait : ईरान ने बंद किया हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य

4 मई को आएंगे नतीजे

चुनाव आयोग के अनुसार, इन उपचुनावों के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। वहीं अन्य राज्यों—गुजरात और महाराष्ट्र की कुछ सीटों पर उपचुनाव 23 अप्रैल को होंगे।

कई राज्यों में एक साथ चुनावी माहौल

देश के विभिन्न हिस्सों में एक साथ चुनाव होने से राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। अब नजरें मतदान प्रतिशत और नतीजों पर टिकी हैं, जो आने वाले दिनों में राजनीतिक तस्वीर साफ करेंगे।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।