పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Elections 2026- सुबह 11 बजे तक असम में 38.92%, केरल में 33.28% और पुडुचेरी में 37.06% फीसदी मतदान

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: April 9, 2026 • 12:55 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

नई दिल्ली। केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के लिए गुरुवार को मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग में मतदाताओं (Voter) का अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा है। तीनों राज्यों की सभी सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहा है और शुरुआती घंटों में ही मतदान प्रतिशत में तेजी दर्ज की गई है।

11 बजे तक मतदान का आंकड़ा

सुबह 11 बजे तक असम में 38.92% मतदान दर्ज किया गया है। वहीं केरल में 33.28% और पुडुचेरी में 37.06% वोटिंग हुई है। मतदान केंद्रों (Polling Booth) पर लगातार मतदाताओं की भीड़ देखी जा रही है।

तीनों राज्यों में एक साथ चुनाव

असम की 126, केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों पर एक साथ मतदान हो रहा है। इस चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

हेमंत सोरेन की मतदाताओं से अपील

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम के लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि यह दिन सिर्फ मतदान का नहीं, बल्कि अधिकारों, गरिमा और भविष्य तय करने का अवसर है।

केरल के राज्यपाल ने डाला वोट

केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने तिरुवनंतपुरम के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने लोगों से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

मतदाताओं में दिखा उत्साह

तीनों राज्यों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं, जो लोगों के उत्साह को दर्शाती हैं।

Read Also : Iran closes hormuz strait : ईरान ने बंद किया हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य

4 मई को आएंगे नतीजे

अब सभी की नजरें चुनाव परिणामों पर टिकी हैं, जो 4 मई को घोषित किए जाएंगे और तीनों राज्यों की राजनीतिक तस्वीर साफ करेंगे।

Read More :

#Assam news #Assembly Elections 2026 News #Breaking News in Hindi #Hemant Soren News #Kerala news #Latest news #Polling Booth News #Social media news #Voter news

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.