పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Vrindavan : इस मंदिर में पूजा करने से दूर होता है काल सर्प दोष

Author Icon By digital@vaartha.com
Updated: April 23, 2025 • 8:09 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

जीवन का हर संकट होगा दूर

वृंदावन में एक ऐसा मंदिर है जहां पर काल सर्प दोष की पूजा होती है और काल सर्प दोष की पूजा करने से जीवन का हर संकट दूर हो जाता है। वैसे तो भारत में कई ऐसे मंदिर हैं, जो किसी न किसी संकट या दोष की पूजा के लिए लाभकारी माने जाते हैं। इन्हीं में से एक मंदिर भगवान श्रीकृष्ण की लीला स्थल वृंदावन में मौजूद है।

वैसे तो वृंदावन में भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित कई मंदिर हैं लेकिन वृंदावन के इस खास मंदिर में पूजा कराने से काल सर्प दोष से मुक्ति मिल जाती है। फिर कितना ही भयंकर काल सर्प दोष लगा हो या उसका प्रभाव कितना ही तीव्र क्यों न हो? वृंदावन के इस मंदिर में पूजा कराने से न सिर्फ काल सर्प दोष दूर होता है बल्कि उसका प्रभाव भी तेजी से घटना है और व्यक्ति को शुभ परिणाम मिलने लगते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको वृंदावन के इस खास मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं।

जानिए कैसे होगी पूजा

बता दें कि वृंदावन में भगवान कृष्ण के परम भक्त गरुड़ जी का एक मंदिर है। इस मंदिर को गरुड़ गोविंद के नाम से जाना जाता है। वहीं इस मंदिर का इतिहास काफी पुराना है। गरुड़ गोविंद का विशेष रूप से भगवान श्रीकृष्ण और उनके वाहन गरुड़ के प्रति श्रद्धा और प्रेम को व्यक्त करने के लिए समर्पित है। इस मंदिर में गरुड़ की एक बहुत बड़ी प्रतिष्ठित मूर्ति है।

गरुड़ गोविंद मंदिर में है भगवान कृष्ण की मूर्ति

गरुड़ गोविंद मंदिर में भगवान कृष्ण की मूर्ति है, जिसकी पूजा की जाती है। यह पूजा स्थल भक्तों के लिए फेमस है। हालांकि इस मंदिर के बारे में अधिकतर ब्रज लोगों को ही पता है। गरुड़ गोविंद मंदिर के बारे में बाहर के लोगों को कम जानकारी है। इस मंदिर को काल सर्प दोष की पूजा के लिए श्रेष्ठ माना जाता है।

जानिए क्या है धार्मिक मान्यता

धार्मिक मान्यता है कि जब यमुना में कालिया नाग ने अपना स्थान बनाया था। तब श्रीकृष्ण ने कालिया नाग का दमन कर यमुना से भगा दिया था। जिसके बाद श्रीकृष्ण ने गरुड़ को उस स्थान पर विराजमान रहने के लिए कहा था। जिससे कि कोई भी नाग ब्रज भूमि में प्रवेश न कर पाए। तभी से इस मंदिर में दोष की पूजा का विशेष महत्व है।

जरूर मिलता है फल

गरुड़ मंदिर में काल सर्प दोष की पूजा करने से इसका फल जरूर मिलता है। साथ ही काल सर्प दोष भी दूर होता है और व्यक्ति को नकारात्मक प्रभावों से छुटकारा मिलता है। इस मंदिर में भगवान कृष्ण और गरुड़ की एक साथ पूजा करने से व्यक्ति के जीवन से हर संकट का नाश हो जाता है। जिस तरह श्रीकृष्ण के हर कार्य में गरुड़ सहायक बनते हैं, वैसे ही वह अपने भक्तों पर भी कृपा बनाए रखते हैं।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper breakingnews Kaal Sarp Dosh latestnews trendingnews Vrindavan

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.