పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

National : नारी शक्ति का जल सफर, विश्व भ्रमण को निकलीं 10 अधिकारी

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: September 12, 2025 • 8:58 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

नई दिल्ली। भारत की नारी शक्ति ने समुद्र के गहरे और खतरनाक रास्तों को जीतने का संकल्प लिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को तीनों सेनाओं की पहली महिला विश्व नौकायन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ऐतिहासिक अभियान में दस महिला अधिकारी शामिल हैं, जो अगले नौ महीनों में समुद्री मार्ग से दुनिया का चक्कर लगाएंगी।

‘समुद्र प्रदक्षिणा’ अभियान की शुरुआत

यह अभियान मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया (Gateway of India) से शुरू हुआ। दसों अधिकारी स्वदेश निर्मित नौकायन पोत आईएएसवी त्रिवेणी से रवाना हुईं। इसे ‘समुद्र प्रदक्षिणा’ नाम दिया गया है। दुनिया में इस तरह की यह पहली त्रि-सेवा (थ्री-सर्विसेज़) महिला यात्रा बताई जा रही है।

26 हजार नॉटिकल मील की चुनौतीपूर्ण यात्रा

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, महिला अधिकारी अगले नौ महीनों में लगभग 26,000 नॉटिकल मील (Notical Meal) की दूरी तय करेंगी। इस दौरान वे दो बार भूमध्य रेखा को पार करेंगी और तीन प्रमुख केप—लीउविन, हॉर्न और गुड होप—को पार करेंगी।

खतरनाक समुद्री क्षेत्रों से गुजरेंगी

यह दल न केवल प्रमुख महासागरों से होकर गुजरेगा, बल्कि ड्रेक पैसेज (Drec Passage) जैसे दुनिया के सबसे खतरनाक समुद्री इलाकों में भी अपनी हिम्मत और क्षमता का परिचय देगा। यात्रा के दौरान पोत चार विदेशी बंदरगाहों पर भी रुकेगा। यह अभियान लगभग नौ महीनों में पूरा होगा और अगले वर्ष मई में यह टीम वापस मुंबई लौटेगी।

नारी शक्ति और आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संदेश में कहा कि यह यात्रा नारी शक्ति, आत्मनिर्भर भारत और तीनों सेनाओं की एकता का प्रतीक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह अभियान देश की युवा पीढ़ी, विशेषकर महिलाओं को प्रेरित करेगा।

Read More :

# Drec Passage news # Gateway of india news # Three services news #Breaking News in Hindi #Hindi News #Latest news #Notical Meal news #Rajnath sing news

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.