WhatsApp -13 साल से कम यूजर्स के लिए नया फीचर ला रहा व्हाट्सएप

By Anuj Kumar | Updated: March 13, 2026 • 12:23 PM

नई दिल्ली । बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म (WhatsApp) ने बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह 13 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए ‘पेरेंट मैनेज्ड अकाउंट’ (Manged Account) नाम का नया फीचर शुरू करने जा रही है। इस सुविधा के जरिए छोटे बच्चों के अकाउंट पर माता-पिता की सीधी निगरानी रहेगी और उनका इस्तेमाल मुख्य रूप से कॉलिंग और मैसेजिंग तक सीमित रहेगा। कंपनी के मुताबिक यह फीचर आने वाले दिनों में रोलआउट किया जाएगा, हालांकि अभी इसकी सटीक टाइमलाइन की घोषणा नहीं की गई है

माता-पिता तय करेंगे किससे कर सकते हैं बातचीत

नए पेरेंट कंट्रोल फीचर के तहत माता-पिता यह तय कर सकेंगे कि उनका बच्चा किन लोगों से बातचीत कर सकता है और किनसे नहीं। इससे बच्चों को अनजान लोगों से संपर्क करने से रोका जा सकेगा और उनकी डिजिटल सुरक्षा बेहतर होगी।

कुछ फीचर्स का नहीं मिलेगा एक्सेस

पेरेंट मैनेज्ड अकाउंट में छोटे बच्चों को कई एडवांस फीचर्स (Advance Features) का एक्सेस नहीं दिया जाएगा। उदाहरण के लिए Meta AI जैसे फीचर इन अकाउंट्स पर उपलब्ध नहीं होंगे। इसके अलावा कंपनी ने कहा है कि इन अकाउंट्स से जुड़े डेटा का इस्तेमाल विज्ञापन के लिए भी नहीं किया जाएगा।

ऐसे होगा अकाउंट लिंक

इस फीचर को सक्रिय करने के लिए माता-पिता को अपने और बच्चे के डिवाइस को साथ रखना होगा। इसके बाद क्विक रिस्पॉन्स (QR) कोड के जरिए दोनों डिवाइस को लिंक किया जाएगा, जिससे पैरेंट्स को बच्चे के अकाउंट पर निगरानी और नियंत्रण मिल सकेगा।

अन्य पढ़े: PM Modi- एलपीजी संकट पर पीएम मोदी की अपील- शांति रखें, घबराएं नहीं

पेरेंट्स के पास ही रहेगा पूरा कंट्रोल

इन अकाउंट्स में सख्त डिफॉल्ट सेटिंग्स होंगी और पैरेंट कंट्रोल को पहले से ज्यादा मजबूत बनाया गया है। माता-पिता अनजान लोगों से आने वाले मैसेज रिक्वेस्ट की भी समीक्षा कर सकेंगे। कंपनी के अनुसार इन सेटिंग्स में बदलाव सिर्फ माता-पिता ही कर पाएंगे और इसके लिए पिन नंबर से वेरिफिकेशन करना अनिवार्य होगा। कंपनी का कहना है कि यह नया सिस्टम खास तौर पर 13 साल से कम उम्र के यूजर्स की ऑनलाइन सुरक्षा और बेहतर नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

Read More :

#(WhatsApp News #Account Link News #Advanced Features News #Breaking News in Hindi #Hindi News #Latest news #Managed Account News #Meta AI News #QR Code News