Latest News : जंगली हाथी ने बस पर किया हमला

By Surekha Bhosle | Updated: October 27, 2025 • 11:37 AM

हादसे में 50 से ज्यादा यात्रियों की जान बाल-बाल बची

बस चालक ने समय रहते वाहन रोका

मयूरभंज: ओडिशा के मयूरभंज जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। बेतनटी ब्लॉक के मर्दा से सारसकणा जा रही एक बस पर एक जंगली हाथी (wild elephant) ने अचानक हमला कर दिया। हाथी ने बस को अपनी सूंड से धक्का देकर पलटाने की कोशिश की, जिससे यात्रियों में भगदड़ मच गई।

क्या है पूरा मामला?

घटना के वक्त बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। सबके चेहरे पर डर साफ झलक रहा था। लेकिन बस ड्राइवर की सूझबूझ और तेजी से वाहन चलाने के कारण सभी यात्रियों की जान बच गई। ड्राइवर ने फुर्ती दिखाते हुए बस को तेजी से आगे बढ़ा दिया और किसी तरह वहां से निकाल लिया

यह हादसा मर्दा-बेतनटी सड़क के भुरकुंडी गांव (Bhurkundi village) के पास हुआ। जंगल की तरफ से एक जंगली हाथी सड़क पर आ गया और बस की ओर झपट पड़ा। जब ग्रामीणों ने हाथी को भगाने की कोशिश की, तब तक ड्राइवर बस को सुरक्षित जगह पर ले गया।

ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना बेतनटी वन विभाग को दी। कुछ देर में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक हाथी तबाही मचाकर मौके से जा चुका था । वन विभाग ने आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी है और ग्रामीणों को जंगल के रास्ते से दूर रहने की सलाह दी है।

अन्य पढ़ें: आगरा एक्सप्रेस-वे पर चलती बस में लगी आग, 39 यात्री बाल-बाल बचे

जानकारी के मुताबिक, बेतनटी रेंज के असनबनी जंगल में पिछले कुछ दिनों से करीब 18 हाथियों का झुंड देखा गया था। शुक्रवार रात यह झुंड मंतापाल जंगल की ओर बढ़ गया था। माना जा रहा है कि इसी झुंड से अलग हुआ एक दंता हाथी शनिवार को असनबनी जंगल से बाहर निकला और बस पर हमला कर दिया।

इस घटना के बाद इलाके में भय और दहशत का माहौल है। जंगल से हाथियों का गांव और सड़कों की ओर आना अब आम हो गया है। कभी खेतों में फसलें बर्बाद करते हैं, तो कभी घरों को नुकसान पहुंचाते हैं। कई बार ऐसी घटनाओं में जान-माल का भी नुकसान हुआ है।

जंगली हाथी का नाम क्या है?

इसे पिग्मी हाथी के नाम से जाना जाता है और यह केवल उत्तर-पूर्वी बोर्नियो में ही पाया जाता है। चूँकि इंडोनेशिया उत्तरी बोर्नियो को मलेशिया से जोड़ता है, इसलिए इन पिग्मी हाथियों को कभी-कभी मलेशिया के सबा राज्य में भी देखा जा सकता है।

कितने जंगली हाथी बचे हैं?

WWF के अनुसार, दुनिया में लगभग 415,000 अफ़्रीकी हाथी बचे हैं। लगभग 40,000 से 50,000 एशियाई हाथी बचे हैं।

अन्य पढ़ें:

#BreakingNews #BusAccident #ElephantAttack #ForestSafety #HindiNews #LatestNews #WildlifeNews