పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Maharashtra : संभाजीनगर में दिनदहाड़े एक महिला की हत्या

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: April 10, 2026 • 12:05 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

प्रेमी ने गला रेतकर वारदात को अंजाम दिया

संभाजीनगर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की दिनदहाड़े हत्या कर दी।

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (Sambhaji Nagar) से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां करमाड इलाके में दिनदहाड़े एक महिला कर्मचारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। शिवसमर्थ पेट्रोल पंप पर काम कर रही 27 वर्षीय पूजा गावंडे का धारदार हथियार से गला रेतकर कत्ल कर दिया गया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को हिरासत में ले लिया है और जांच जारी है।

चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

मिली जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे की है जब पूजा (Sudam Gawande Petrol) सुदाम गावंडे पेट्रोल पंप पर काम कर रही थी। तभी अचानक आरोपी सत्यम गावंडे वहां पहुंचा और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गला रेतकर उसकी मौके पर ही हत्या कर दी गई। 

आरोपी और मृतका के बीच थे प्रेम संबंध

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी और मृतका के बीच प्रेम संबंध थे और आपसी विवाद के चलते इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। सूचना मिलते ही करमाड पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद पंचनामा किया और CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। फिलहाल आरोपी को कचनेर से हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

अन्य पढ़े: Jana nayagan movie leak : ‘जना नायकन’ पूरी फिल्म ऑनलाइन वायरल

दिल्ली में पेट्रोल चोरी का विरोध करने पर पीट-पीटकर हत्या

वहीं, बाहरी उत्तरी दिल्ली के नरेला में खड़ी बाइकों से पेट्रोल चोरी का विरोध करने पर पड़ोसियों द्वारा कथित रूप से बुरी तरह से पीटे गए 50 वर्षीय व्यक्ति ने एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित की पहचान राजेंद्र के रूप में हुई है, जो दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में संविदा कर्मचारी के रूप में काम करता था। 

पुलिस के अनुसार, यह घटना 30 मार्च की रात को बांकेनर गांव में उस समय घटी जब पास में एक धार्मिक आयोजन हो रहा था और कई लोगों ने पीड़ित के घर के बाहर अपने वाहन खड़े कर रखे थे।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #LatestNews #MaharashtraNews #SambhajiNagar #CrimeAlert #BreakingNews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.