Xiaomi 17 Ultra : Xiaomi 17 सीरीज लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

By Sai Kiran | Updated: March 1, 2026 • 11:27 AM

Xiaomi 17 Ultra : चीनी टेक कंपनी Xiaomi ने वैश्विक बाजार में अपनी नई फ्लैगशिप Xiaomi 17 Series लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra दो प्रीमियम स्मार्टफोन शामिल हैं। दोनों डिवाइस Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस हैं और Leica-ट्यून कैमरा सिस्टम के साथ आते हैं।

Xiaomi 17 Ultra कैमरा टेक्नोलॉजी के मामले में बेहद दमदार है। इसमें 50MP प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। 50MP फ्रंट कैमरा भी शामिल है। 6.9-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और प्रीमियम प्रोटेक्शन इसे हाई-एंड अनुभव प्रदान करते हैं। इसमें 6000mAh बैटरी, 90W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। IP66, IP68 और IP69 रेटिंग इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाती हैं।

अन्य पढ़े: National- मतदाता सूची मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा-अनावश्यक बहानेबाजी बर्दाश्त नहीं

दूसरी ओर Xiaomi 17 भी शानदार परफॉर्मेंस ()देता है। इसमें 6.3-इंच OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स ब्राइटनेस दी गई है। Leica-ट्यून ट्रिपल कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी, 50MP टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर शामिल हैं। 50MP फ्रंट कैमरा सेल्फी के लिए दिया गया है। 6330mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट उपलब्ध है।

कीमत की बात करें तो Xiaomi 17 की शुरुआती कीमत लगभग ₹1,07,449 है, जबकि Xiaomi 17 Ultra की कीमत करीब ₹1,61,264 रखी गई है। प्रीमियम डिजाइन और शक्तिशाली फीचर्स के साथ यह सीरीज फ्लैगशिप बाजार में कड़ी टक्कर दे सकती है।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

#Breaking News in Hindi #Hindi News Paper 200MP camera smartphone flagship mobile 2026 latest Xiaomi phone Leica camera phone premium smartphone launch Snapdragon 8 Elite Gen 5 Xiaomi 17 price India Xiaomi 17 specs Xiaomi 17 Ultra Xiaomi flagship phone