Latest Hindi News : UP-यमुना एक्सप्रेसवे हादसा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख

By Anuj Kumar | Updated: December 16, 2025 • 10:06 AM

मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति गहरा शोक व्यक्त करते हुए घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। साथ ही मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का एलान किया गया है।

मुख्यमंत्री के निर्देश

मथुरा के जिलाधिकारी सीपी सिंह (DM CP Singh) ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हृदयविदारक घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन को तत्काल राहत और उपचार व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। घायलों के बेहतर इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

घने कोहरे में हुआ भीषण हादसा

गौरतलब है कि सोमवार रात करीब दो बजे बलदेव थाना क्षेत्र के गांव खड़ेहरा (Khadehara) के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से नोएडा की ओर जाने वाली लेन में घने कोहरे के कारण दर्जनों वाहन आपस में टकरा गए।

Read Also : नितिन नबीन बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी ने सौंपी अहम भूमिका

सात बसें और दो कारें जलकर खाक

टक्कर के बाद सात बसों और दो कारों में भीषण आग लग गई। कई यात्री वाहनों के अंदर फंस गए, जबकि कुछ लोगों ने बसों से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

चार की मौत, बड़ी संख्या में घायल

हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, 150 से अधिक घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।

Read More :

# Cars News # Mathura news # Road Accident news #Breaking News in Hindi #Buses News #Hindi News #Latest news #UP News