लखनऊ। मुख्यमंत्री (Chief Minister) योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह वित्तीय वर्ष 2025-26 में शासन द्वारा विभिन्न विभागों को जारी बजट के व्यय को लेकर वित्त विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में वर्तमान वित्तीय वर्ष में विभागा को के बजट प्राविधान के सापेक्ष शासन (Government) द्वारा जारी स्वीकृतियों, विभागाध्यक्ष द्वारा आवंटन, व्यय आदि की अद्धयावधिक प्रगति पर अधिक बजट प्राविधान वाले प्रमुख 20 विभागों का प्रस्तुतिकरण किया गया।
जिन विभागों में बजट व्यय में प्रगति धीमी, वे लाएं तेजी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रमुख 20 विभागों के प्रस्तुतिकरण की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री जी ने सभी प्रमुख विभाग के उच्च अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी विभाग समय से आवंटन बजट का इस्तेमाल करें ताकि परियोजनाएं और योजनाएं समय से पूरी हो सकें और प्रदेशवासी इन योजनाओं लाभ उठा सकें। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बजट को समय से खर्च करने के लिए अधिकारी निर्णय लेने का सामर्थ्य विकसित करें। उन्होंने कहा कि जिन विभागों में बजट व्यय की प्रगति धीमी है, वह इसमें तेजी लाएं। साथ ही बजट को समय से खर्च करने के लिए हर स्तर पर एक-एक अधिकारी की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय हो। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विभाग मंत्री और प्रमुख सचिव केंद्र सरकार से बजट जारी करने के लिए दिल्ली जाएं : सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ विभागों में बजट व्यय की प्रगति धीमी है। इसमें तेजी लाने के लिए विभागीय मंत्री और अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर हर माह बैठक करें। वहीं मुख्यमंत्री जी ने वित्त विभाग को निर्देश दिये कि जिन विभागों के आवंटन बजट के कुछ अंश को अभी तक किंहीं कारणों से जारी नहीं किया गया है, उन विभागों को तत्काल बजट आवंटित करें। उन्होंने सभी प्रमुख 20 विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन विभागों को विभिन्न योजनाओं के लिए केंद्र सरकार से बजट जारी किया जाता है। इसके लिए विभाग के मंत्री, अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव दिल्ली जाकर केंद्र सरकार से बजट जारी करने के लिए पैरवी करें।
अगले वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट की नई कार्ययोजना पर अभी से शुरू कर दें तैयारियां
मुख्यमंत्री जी ने बैठक में वित्त विभाग को निर्देश दिये कि आगामी अगले वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को लेकर अभी से सभी विभागों के साथ बैठक कर बजट मांग की समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि आगामी बजट को विभाग आवंटित करने से पहले उनके पिछले पांच वर्ष के खर्च के आकंलन की समीक्षा करें। उन्होंने निर्देश दिये कि वित्त विभाग नई कार्ययोजना को लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दे। वहीं केंद्र सरकार से आगामी बजट आवंटन को लेकर बेहतर समन्वय बनाएं ताकि समय से केंद्र सरकार से बजट मिल सके।
Yogi Adityanath ki Cast kya hai?
योगी आदित्यनाथ का जन्म अजय सिंह बिष्ट के रूप में हुआ था और वे राजपूत / क्षत्रिय (Rajput/Kshatriya) समुदाय से आते हैं, हालांकि उन्होंने साधु का जीवन अपना लिया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का फोन नंबर क्या है?
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संपर्क के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO), लखनऊ के मुख्य फोन नंबर हैं:
+91-522-2239296, +91-522-2236167, +91-522-2236181, +91-522-2289010 (CMO)
UP का मुख्यमंत्री कौन है 2025 में?
योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री (Chief Minister) हैं और वे इस पद पर 2017 से लगातार सेवा दे रहे हैं, जिसमें वे 2025 में भी पदस्थ हैं।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :