पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोपों में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को 26 मई को गिरफ्तार किया गया था। हिसार की एक अदालत ने ज्योति मल्होत्रा की न्यायिक हिरासत को 14 दिनों के लिए बढ़ा दिया है।
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोपों में हिरासत में ली गई यूट्यूबर ज्योति
मल्होत्रा को राहत नहीं मिली है। हरियाणा में हिसार कोर्ट ने सोमवार को ज्योति मल्होत्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ज्योति मल्होत्रा को अब 23 जून को अगली सुनवाई होने तक हिरासत में ही रहना होगा। इससे पहले अदालत ने 26 मई को भी ज्योति मल्होत्रा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। यह दूसरी बार है जब उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
ज्योति को न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया गया था
बता दें कि ज्योति मल्होत्रा को बीते महीने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने में गिरफ्तार किया गया था। 33 वर्षीय यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया है कि ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तानी उच्चायोग में कार्यरत एक कर्मचारी एहसान उर रहीम उर्फ दानिश के साथ नवंबर 2023 से ही संपर्क में थी। दानिश के जासूसी में शामिल होने का खुलासा होने पर उसे 13 मई को निष्कासित कर दिया गया था।
पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क के साथ संबंधों के शक में गिरफ्तार किया था
वहीं पंजाब पुलिस ने बीते दिनों पंजाब के एक अन्य यूट्यूबर जसबीर सिंह को भी पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क के साथ संबंधों के शक में गिरफ्तार किया था। पंजाब के मोगा के रहने वाले जसबीर सिंह ने पुलिस जांच में कहा है कि पाकिस्तानी पुलिस का एक पूर्व सब इंस्पेक्टर जासूसी रैकेट का मास्टरमाइंड है। पूर्व सब इंस्पेक्टर नासिर ढिल्लों ने ही जसवीर को आईएसआई अधिकारियों से लाहौर में मिलवाया
था। ढिल्लों अब पाकिस्तान यूट्यूब है।
Read more : Up : CM योगी के आने से पहले 500 किलो विस्फोटक बरामद, 70 गिरफ्तार