తెలుగు | Epaper

Coimbatore : दुष्कर्म केस के 9 आरोपी दोषी करार, कोर्ट ने सुनाया फैसला

Anuj Kumar
Anuj Kumar

तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुए पोलाची दुष्कर्म मामले पर आज फैसला सुनाया गया है। कोयंबटूर की महिला अदालत ने सभी 9 आरोपियों को दोषी बताया है। कुछ देर में इनकी सजा भी निर्धारित कर दी जाएगी। पोलाची दुष्कर्म केस 2016 से 2018 तक चला था।

कोयंबटूर। तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुए पोलाची दुष्कर्म केस (Pollachi sexual assault) ने सभी को झकझोर कर रख दिया था। इस मामले में 6 साल बाद कोर्ट का फैसला आया है। कोयंबटूर की महिला अदालत ने सभी 9 आरोपियों को दोषी करार दिया है। कोयंबटूर महिला अदालत की जज आर. नंदिनी देवी ने 9 आरोपियों को दोषी बताते हुए कुछ देर में सजा निर्धारित करने का फैसला सुनाया है।

कॉलेज छात्राओं को बनाया शिकार

2016 से 2018 तक चले पोलाची दुष्कर्म के सभी 9 लोगों पर आपराधिक साजिश रचने, बलात्कार, गैंग रेप, ब्लैकमेलिंग समेत पैसे मांगने के आरोप लगे हैं। आरोपियों ने ज्यादातर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को अपना निशाना बनाया था।

2019 में सामने आया केस

2019 में यह मामला तब सामने आया, जब कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद लगातार 9 महिलाओं ने पुलिस को ऐसी ही आपबीती सुनाई। पोलाची दुष्कर्म केस में 9 आरोपियों के नाम सामने आए थे।

क्या है पूरा मामला?

पोलाची दुष्कर्म केस में शामिल 9 लोगों पर आरोप था कि उन्होंने न सिर्फ कई महिलाओं और कॉलेज छात्राओं का बलात्कार किया, बल्कि उनका अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपी लगातार पीड़िताओं को ब्लैकमेल करके उनका गैंगरेप करते और वीडियो अपलोड न करने के लिए पैसे वसूला करते थे। यह सिलसिला 2016 से 2018 तक चला।

CBI ने की थी जांच

पोलाची दुष्कर्म सामने आने के बाद पूरे देश में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने यह केस सीबीसीआईडी को सौंपा, जिसके बाद इसे सीबीआई को दे दिया गया था। सीबीआई ऑफिसर सुरेंद्र मोहन के अनुसार, “जांच एजेंसी ने आरोपियों को दोषी सिद्ध करते हुए कड़ी सजा की सिफारिश की थी। इसके अलावा पीड़िताओं को मुआवजा देने की भी बात की गई थी।”

Read more : Supreme Court: ने खारिज की कारोबारी कबीर तलवार की जमानत याचिका

Latest News : सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली दंगों के मामले में पुलिस से मांगा जवाब

Latest News : सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली दंगों के मामले में पुलिस से मांगा जवाब

Latest Hindi News : मोदी सरकार मध्यम वर्ग के लिए ढेरों मौके खोलकर उनकी आय बढ़ा रही : शाह

Latest Hindi News : मोदी सरकार मध्यम वर्ग के लिए ढेरों मौके खोलकर उनकी आय बढ़ा रही : शाह

Latest Hindi News : चीनी लेकर सोमालिया जा रहे जहाज में सुभाषनगर जेटी पर लगी आग

Latest Hindi News : चीनी लेकर सोमालिया जा रहे जहाज में सुभाषनगर जेटी पर लगी आग

Latest News : मुंबई में करोड़ों की लैम्बोर्गिनी हादसे का शिकार

Latest News : मुंबई में करोड़ों की लैम्बोर्गिनी हादसे का शिकार

Latest Hindi News : इस हफ्ते बिहार आएंगे चुनाव आयुक्त, कर सकते हैं चुनाव तारीखों की घोषणा

Latest Hindi News : इस हफ्ते बिहार आएंगे चुनाव आयुक्त, कर सकते हैं चुनाव तारीखों की घोषणा

Latest News Hapur : सड़क पर दो बाइकों की जबरदस्त टक्कर

Latest News Hapur : सड़क पर दो बाइकों की जबरदस्त टक्कर

Latest News Auraiya : जहरीले कीड़े के काटने से 10 साल के बच्चे की मौत

Latest News Auraiya : जहरीले कीड़े के काटने से 10 साल के बच्चे की मौत

Latest News UP : भारत-पाकिस्तान के बीच मैच होना ही नहीं चाहिए

Latest News UP : भारत-पाकिस्तान के बीच मैच होना ही नहीं चाहिए

Latest News : H-1B वीज़ा फीस बढ़ी, ओवैसी का पीएम मोदी पर सवाल

Latest News : H-1B वीज़ा फीस बढ़ी, ओवैसी का पीएम मोदी पर सवाल

Latest News Mysore : कर्नाटक में दशहरा उत्सव का अनोखा आरंभ

Latest News Mysore : कर्नाटक में दशहरा उत्सव का अनोखा आरंभ

Jackley: सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका 200 करोड़ की ठगी मैं जैकलीन की हर दलील फेल, मैं एक फिल्म स्टार हूं

Jackley: सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका 200 करोड़ की ठगी मैं जैकलीन की हर दलील फेल, मैं एक फिल्म स्टार हूं

Latest News UP : उत्तर प्रदेश में जाति आधारित रैलियों पर प्रतिबंध

Latest News UP : उत्तर प्रदेश में जाति आधारित रैलियों पर प्रतिबंध

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870