National : प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा

By Anuj Kumar | Updated: September 6, 2025 • 1:04 PM

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में भारी बारिश (Heavy rain) और बाढ़ से जन-धन को बड़ा नुकसान हुआ है। पंजाब (Punjab) उत्तराखंड और हिमाचल (Himachal Pradesh) जैसे राज्यों में हालत गंभीर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद जाकर हर राज्य में नुकसान का जायजा लेंगे।

प्राकृतिक आपदाओं में 500 से अधिक लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा में लगातार बारिश और उससे जुड़ी घटनाओं ने अब तक 500 से अधिक लोगों की जान ले ली है। भूस्खलन, अचानक आई बाढ़ और मकानों के ढहने की घटनाओं से मौतें हुई हैं। जम्मू में बाढ़ और भूस्खलन ने कई गांवों को प्रभावित किया है। बचाव कार्य में सेना मदद कर रही है। पंजाब की रोपड़, होशियारपुर और फिरोजपुर जैसी जगहों में नदियों का पानी फैल गया है

हरियाणा में खेत और फसलें जलमग्न

हरियाणा के यमुनानगर, करनाल और पानीपत जिलों में खेत जलमग्न हो चुके हैं और फसलें बर्बाद हो गई हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

राहत और बचाव कार्य जारी

एनडीआरएफ और स्थानीय एजेंसियां प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य में लगी हैं। कई जिलों की सड़कों का जाल टूट गया है और गांव अलग-थलग पड़ गए हैं। मंडी, कांगड़ा, शिमला और कुल्लू जिलों में मकान और भवन क्षतिग्रस्त हुए हैं। शिमला और मनाली जैसे इलाके खाली पड़े हैं, हजारों पर्यटक समय से पहले लौट गए हैं।

मुख्यमंत्री ने केंद्र से विशेष राहत पैकेज की मांग की

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य दशकों की सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहा है और केंद्र से विशेष राहत पैकेज की मांग की है

मोदी जी कितने पढ़े-लिखे हैं?

गुजरात विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त श्री नरेन्द्र मोदी विकास पुरुष के नाम से जाने जाते हैं और वर्तमान समय में देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से हैं॥

Read More :

# Himachal Pradesh news # Punjab news #Breaking News in Hindi #Hariyana news #Heavy Rain news #Hindi News #Latest news #Panipat news #Uttarakhand News