नई दिल्ली। रागी अथवा नाचनी या फिंगर मिलेट का नियमित सेवन न केवल पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है, बल्कि हृदय, मांसपेशियों, नर्वस सिस्टम, किडनी और लीवर (Kidney and liver) के लिए भी लाभकारी होता है। छोटे-छोटे दानों वाला एक ऐसा अनाज है, जो पोषण का भंडार समेटे हुए है। इसे सुपरफूड कहा जाता है।
रागी में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है और पाचन क्रिया को बेहतर बनाए रखता है। इसके अलावा इसमें मैग्नीशियम, पोटैशियम और विटामिन बी जैसे आवश्यक पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। ये तत्व ब्लड प्रेशर (Blood Pressure ) को संतुलित रखने में मदद करते हैं और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करते हैं। भारत सरकार का आयुष मंत्रालय भी रागी के फायदों को मान्यता देता है और इसके सेवन की सिफारिश करता है।
हड्डियों को मजबूत करने वाला और मांसपेशियों को सक्रिय रखने वाला अनाज है
मंत्रालय के अनुसार रागी न केवल ग्लूटेन मुक्त होता है, बल्कि यह शरीर को ऊर्जा देने वाला, हड्डियों को मजबूत करने वाला और मांसपेशियों को सक्रिय रखने वाला अनाज है। इसमें मौजूद कैल्शियम दांतों की मजबूती के लिए भी लाभदायक होता है। डायबिटीज (Diabeties) से पीड़ित लोगों के लिए रागी वरदान की तरह है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह रक्त शर्करा को धीरे-धीरे बढ़ाता है। यही कारण है कि हेल्थ एक्सपर्ट इसे थाली में जरूर शामिल करने की सलाह देते हैं। कुछ मिलेट्स जैसे बाजरे में गोइट्रोजेनिक तत्व होते हैं, जो अधिक मात्रा में लेने से थायरॉइड से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं। कुछ लोगों को इससे एलर्जी या पाचन संबंधी दिक्कतें भी हो सकती हैं।
रागी का सेवन संतुलित मात्रा में जरूरतों के अनुसार करना चाहिए
इसलिए रागी का सेवन संतुलित मात्रा में और अपने शरीर की जरूरतों के अनुसार करना चाहिए। इसे पतली रोटी, खिचड़ी या दलिया के रूप में सेवन किया जा सकता है, जिससे स्वास्थ्य को समग्र रूप से लाभ मिलता है।इसके सेवन से लंबे समय तक भूख नहीं लगती, जिससे वजन नियंत्रित रहता है और ओवरईटिंग की आदत पर भी लगाम लगती है। हालांकि, किसी भी चीज का अत्यधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है।
भारत में रागी की शुरुआत किसने की थी?
इसकी उत्पत्ति अफ्रीका में हुई थी और इसे लगभग 2000 ईसा पूर्व समुद्र के रास्ते भारत लाया गया था। रागी, कई अन्य बाजरों के साथ, लगभग पाँच-छह दशक पहले तक भारत में रोज़मर्रा के आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था।
रागी के लिए कौन सा देश प्रसिद्ध है?
भारत दुनिया में रागी उत्पादन में अग्रणी है और भारत में, कर्नाटक रागी उत्पादन में शीर्ष स्थान पर है।
Read more : Neavy Day इस साल अरब सागर के किनारे तिरुवनंतपुरम में मनाया जाएगा