Rajbhasha: नराकास (उपक्रम) वार्षिक राजभाषा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

हैदराबाद। आरईसी-आईपीएमटी, हैदराबाद में राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार को प्रोत्साहित करने हेतु एक दिवसीय ‘अनुवाद प्रतियोगिता’ का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में हैदराबाद स्थित सभी सदस्य उपक्रम कार्यालयों से बड़ी संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता की। नगर राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति (उपक्रम), Hyderabad- Secunderabad के तत्‍वावधान में वार्षिक राजभाषा प्रतियागिताओं का शुभारंभ किया गया।

समिति के समन्‍वय कार्यालय इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) ने वार्षिक प्रतियोगिताओं तथा राजभाषा संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रमों को सुनियोजित किया है। इस शुभारंभ समारोह के अंतर्गत सदस्‍य-सचिव ने गत वर्ष प्रतियोगिता आयोजन के लिए आरईसी-आईपीएमटी को ‘राजभाषा प्रेरणा पुरस्‍कार शील्‍ड’ तथा प्रमाणपत्र से सम्‍मानित किया।

कर कुशलता बढ़ाती है प्रतियोगिताएं: राजेश राज

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजेश राज, निदेशक, आरईसी-आईपीएमटी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में सरकारी कार्यप्रणाली में Rajbhasha हिंदी के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं न केवल भाषा-संवर्धन का माध्यम हैं, बल्कि कार्यकुशलता भी बढ़ाती हैं।

अनुवाद हिंदी की व्यावहारिक शक्ति को उजागर करने वाला एक सशक्त माध्यम: डॉ. राजनारायण अवस्थी

कार्यक्रम का समुचित संचालन एवं समन्वयन डॉ. राजनारायण अवस्थी, सदस्य-सचिव, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (उपक्रम) के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत करते हुए आरईसी-आईपीएमटी का आयोजन हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। अपने प्रेरणादायक वक्तव्य में उन्होंने कहा कि अनुवाद हिंदी की व्यावहारिक शक्ति को उजागर करने वाला एक सशक्त माध्यम है, जो राजभाषा के क्रियान्वयन को गति देता है। प्रतियोगिता का संचालन एस. ए. सुकुर, उप निदेशक (से.नि.), भू-सर्वेक्षण प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा किया गया।

उन्होंने प्रतियोगिता की रूपरेखा, नियमावली और मूल्यांकन प्रक्रिया को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत किया तथा कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रूप से संचालित किया। कार्यक्रम का संचालन सुधीर चोपड़े, महाप्रबंधक के निर्देशन में सुश्री रचना ने किया। आरईसी-आईपीएमटी की ओर से उन्‍गशिम शारू, सहा. प्रबंधक ने कार्यक्रम का समन्‍वय किया श्रीमती नीतू सिन्‍हा, बीएसएनएल, एचटीडी ने कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रूप में योगदान दिया।

प्रतिभागियों ने प्रभावी प्रदर्शन किया

प्रतिभागियों ने अंग्रेज़ी से हिंदी में अनुवाद करते हुए अपनी भाषा-कुशलता, गहन समझ और प्रस्तुति क्षमता का प्रभावी प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम न केवल राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ, बल्कि सदस्य कार्यालयों के मध्य समन्वय, सहभागिता और रचनात्मक प्रतिस्पर्धा को भी बढ़ावा देने वाला रहा। कार्यक्रम में नराकास कोर समिति के वरिष्‍ठ सदस्‍य रमेश प्रसाद मिश्र, पॉवर ग्रिड कॉरपोरेशन; एम. नरेन्‍द्रनाथ, कनि. हिन्‍दी अनुवादक, बीएसएनएल, परिमंडल कार्यालय प्रतियोगिता संचालन में सहयोग किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में नराकास समन्‍वय कार्यालय के अजहर सुल्‍तान, डॉ. सीएच. अम्‍बेडकर तथा वी. कनका श्री महालक्ष्‍मी ने महत्‍वपूर्ण योगदान दिया।

digital@vaartha.com

लेखक परिचय

[email protected]

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।