తెలుగు | Epaper

सपा सांसद Ramji Lal Suman के काफिले पर फेंके गये टायर, बाल-बाल बचे

digital@vaartha.com
[email protected]

करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने फेंके टायर

मेवाड़ के शासक रहे राणा सांगा के खिलाफ टिप्पणी को लेकर निशाने पर आये समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन के काफिले पर रविवार को अलीगढ़ और दिल्ली के बीच गभाना टोल बूथ पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने कथित रूप से टायर फेंके। इसकी वजह से कई वाहन आपस में टकरा गये। इस घटना में सुमन बाल-बाल बच गये।

सुनहेरा गांव जा रहा काफिला

अधिकारियों ने बताया कि सपा के राज्यसभा सदस्य का काफिला आगरा से बुलंदशहर के सुनहेरा गांव जा रहा था तभी गभाना टोल बूथ पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने काफिले पर टायर फेंके जिससे टोल प्लाजा पर धीमी गति से चल रहे कई वाहन आपस में टकरा गये और बड़ी संख्या में मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित किया।
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर क्षेत्र) एम.एस. पाठक ने बताया, सपा राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन को इलाके से सुरक्षित निकाल लिया गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

सुमन को आगे बढ़ने से रोका

कई प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। टोल बूथ पार करने और बुलंदशहर जिले में प्रवेश करने के बाद पुलिस ने सुमन को आगे बढ़ने से रोक दिया। बुलंदशहर के सुनहेरा गांव में पिछली 21 अप्रैल की रात दो पक्षों के बीच संघर्ष में शीला नामक एक महिला की हत्या कर दी गयी थी। इस घटना में तीन अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता

सुमन ने संवाददाताओं से कहा कि वह बुलंदशहर के सोहाना गांव जा रहे हैं, जहां से पिछले कुछ दिनों में दलितों के खिलाफ कथित अत्याचार की खबरें सामने आई हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताते हुए सुमन ने कहा, राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है और यह तब तक जारी रहेगी जब तक सरकार ऐसे अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फैसला नहीं करती। उन्होंने कहा कि उन्हें पता नहीं है कि पुलिस उन्हें प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने देगी या नहीं।

New Vice President: सीपी राधाकृष्णन बने भारत के नए उपराष्ट्रपति

New Vice President: सीपी राधाकृष्णन बने भारत के नए उपराष्ट्रपति

Vice President : चुनाव में क्रॉस वोटिंग से NDA को फायदा

Vice President : चुनाव में क्रॉस वोटिंग से NDA को फायदा

Gold smuggling : भारत में चीन से तस्करी कर लाया गया 1064 किलो सोना

Gold smuggling : भारत में चीन से तस्करी कर लाया गया 1064 किलो सोना

UP : योगी सरकार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने में जुटी

UP : योगी सरकार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने में जुटी

Punjab : पीएम मोदी ने बाढ़ प्रभावित पंजाब का निरीक्षण किया

Punjab : पीएम मोदी ने बाढ़ प्रभावित पंजाब का निरीक्षण किया

Nepal: हिंसा का असर भारत–नेपाल सीमा तक, पत्थरबाजी और आगजनी की कोशिश; सुरक्षा कड़ी

Nepal: हिंसा का असर भारत–नेपाल सीमा तक, पत्थरबाजी और आगजनी की कोशिश; सुरक्षा कड़ी

Flood: पंजाब से पहले हिमाचल पहुँचे प्रधानमंत्री मोदी, 1500 करोड़ की राहत पैकेज की घोषणा

Flood: पंजाब से पहले हिमाचल पहुँचे प्रधानमंत्री मोदी, 1500 करोड़ की राहत पैकेज की घोषणा

National: उपराष्ट्रपति चुनाव के दौरान मंत्री गिरिराज ने झटका मिट का नाम क्यों लिया ?

National: उपराष्ट्रपति चुनाव के दौरान मंत्री गिरिराज ने झटका मिट का नाम क्यों लिया ?

National : उपराष्ट्रपति चुनाव :  गडकरी-खड़गे साथ-साथ दिखे

National : उपराष्ट्रपति चुनाव : गडकरी-खड़गे साथ-साथ दिखे

Mumbai :  रेलयात्रियों से जबरन वसूली पर रेलमंत्रालय हुआ सख्त, 13 सस्पेंड

Mumbai : रेलयात्रियों से जबरन वसूली पर रेलमंत्रालय हुआ सख्त, 13 सस्पेंड

National : एनडीए से दूर हो रहे पुराने सहयोगी : जयराम रमेश

National : एनडीए से दूर हो रहे पुराने सहयोगी : जयराम रमेश

Maharashtra : क्या राज ठाकरे की होगी MVA में एंट्री?

Maharashtra : क्या राज ठाकरे की होगी MVA में एंट्री?

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870