तीन दिन की रिमांड के बाद जेल भेजी गईं ‘माफिया भाभी’
रांची पुलिस ने ड्रग्स माफिया (Drugs Mafia) रूबी देवी उर्फ भाभी को तीन दिन की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद सोमवार को जेल भेज दिया है। रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में माफिया भाभी ने पुलिस को कई अहम जानकारियां दीं। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि ड्रग्स माफिया भाभी रांची, हजारीबाग, धनबाद, जमशेदपुर, रामगढ़ के अलावा बिहार के कई जिलों में ब्राउन शुगर (Brown sugar) की सप्लाई करती थी।
पूरा परिवार कर रहा था अवैध धंधा
बता दें कि रूबी पर रांची के सुखदेवनगर थाने में आधा दर्जन केस दर्ज हैं। पुलिस की दबिश के बाद आरोपी भाभी ने 29 अप्रैल को रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर किया था, जिसकी जानकारी मिलने के बाद सुखदेवनगर पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की। बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन के समीप रहने वाली आरोपी भाभी ने पुलिस को बताया कि इस अवैध धंधे में उसका पति, देवर, भाई समेत पूरा परिवार लगा हुआ है।
तीन दिन की मिली थी माफिया भाभी की पुलिस रिमांड
रांची में तकरीबन सभी विक्रेता उससे ही ब्राउन शुगर की खरीदारी करते थे। सुखदेवनगर थाने की पुलिस रूबी को शनिवार को तीन दिन के रिमांड पर ली थी। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि Mafia Bhabhi ने कई तस्करों के बारे में जानकारी दी है, जिसका पुलिस सत्यापन कर रही है। गिरफ्तार ड्रग्स Mafia Bhabhi ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वेलोग घर में ही ब्राउन शुगर बनाते हैं। ब्राउन शुगर बनाने में उनका पूरा परिवार लगा रहता है।
- Latest Hindi News : कोलकाता में मूसलाधार बारिश से जनजीवन ठप, मेट्रो सेवा बाधित
- आज का Rashifal 23 सितम्बर 2025 | सभी राशियों का फल जानें
- News Hindi : एससीआर के तेरह कर्मचारियों को ‘माह का सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी’ सुरक्षा पुरस्कार
- News Hindi : इतालवी कंपनियों को एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रण
- News Hindi : रेवंत ने केंद्र से जीएसटी में सुधार से राजस्व हानि की भरपाई का आग्रह किया