नई दिल्ली,। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) पर बुधवार को हुए हमले के बाद गृह मंत्रालय फौरी तौर पर एक्शन लेते हुए विशेष सुरक्षा प्रदान कर दी है। अब उन्हें सीआरपीएफ (CRPF) का जेड कैटेगरी सिक्योरिटी कवर दिया गया है। बुधवार रात से ही सीआरपीएफ कमांडो उनकी सुरक्षा संभाल रहे हैं। यहां बताते चलें कि हमले के आरोपी राजेश भाई खिमजी भाई सकारिया (उम्र 41) को गुरुवार को पांच दिन की पुलिस रिमांड (Police Remand) पर भेजा गया है।
योगेन्द्र चंदोलिया समेत कई नेता उनका हालचाल लेने पहुंचे
दिल्ली पुलिस ने उस पर हत्या की कोशिश सहित बीएनएस की धारा 109(1), 132 और 221 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी गुजरात के राजकोट का रहने वाला है और उसके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। हमले के बाद सीएम से मिलने नेताओं का तांता लग गया। मनोज तिवारी, बांसुरी स्वराज और सांसद योगेन्द्र चंदोलिया समेत कई नेता उनका हालचाल लेने पहुंचे।
पुलिस को आरोपी के नेटवर्क की गहराई से जांच करनी चाहिए
कपिल मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री को आराम की जरूरत है और पुलिस को आरोपी के नेटवर्क की गहराई से जांच करनी चाहिए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि राजेश मंगलवार सुबह ट्रेन से राजकोट से दिल्ली आया था। वह गुजराती भवन (सिविल लाइन्स) में रुका और मुख्यमंत्री आवास तक भी गया था। हमले से पहले उसने अपने दोस्त को कॉल कर जानकारी दी थी। पुलिस ने गुजरात पुलिस से संपर्क कर आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की पुष्टि शुरू कर दी है।
सीएम रेखा की हालत स्थिर रेखा गुप्ता का मेडिकल चेकअप कराया गया है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। उन्हें शारीरिक चोटें और मानसिक आघात दोनों पहुंचे हैं। हालांकि सीएम ने कहा, कि जन सुनवाई के दौरान मुझ पर हुआ हमला एक कायरतापूर्ण प्रयास है, लेकिन इससे मेरा संकल्प और मनोबल कमजोर नहीं होगा। मैं जनता की सेवा जारी रखूंगी।
रेखा गुप्ता का इतिहास क्या है?
वह तीन बार पार्षद रह चुकी हैं और दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) की पूर्व मेयर हैं। वह 2007 और 2012 में उत्तरी पीतमपुरा (वार्ड 54) से दिल्ली पार्षद चुनाव के लिए चुनी गई थीं। उन्हें 2022 में भाजपा ने आप की शैली ओबेरॉय के खिलाफ एमसीडी मेयर पद के उम्मीदवार के रूप में भी खड़ा किया था।
दिल्ली में रेखा गुप्ता कौन है?
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्य, वह 2025 से शालीमार बाग की विधायक हैं। वह पहले दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की महासचिव और अध्यक्ष रह चुकी हैं, और भाजपा की दिल्ली राज्य इकाई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य और महासचिव हैं।
Read more : Bollywood : बागी-4 का रोमांटिक गाना ‘गुजारा’ रिलीज, फैंस का जीता दिल