National : धर्मगुरुओं का अरबों का साम्राज्य

By Anuj Kumar | Updated: September 3, 2025 • 11:14 AM

भारत में आध्यात्मिकता और धर्म का गहरा महत्व है। यहां धार्मिक गुरुओं (Religious Gurus) का प्रभाव लोगों के जीवन पर पड़ता है। ये गुरु न केवल आध्यात्मिक मार्गदर्शन देते हैं बल्कि कई गुरुओं ने अपने संगठनों, ट्रस्टों और बिजनेस साम्राज्यों के जरिए अकूत संपत्ति भी हासिल की है।

स्वामी नित्यानंद : 10,000 करोड़ की संपत्ति

स्वामी नित्यानंद (Swami Nityanand) जिनका नाम विवादों से जुड़ा रहा है, भारत के सबसे अमीर धार्मिक गुरुओं में गिने जाते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी अनुमानित संपत्ति करीब 10,000 करोड़ रुपए है। नित्यानंद ध्यानपीठम फाउंडेशन के जरिए दुनिया भर में मंदिर, गुरुकुल और आश्रमों का बड़ा नेटवर्क है। कानूनी विवादों के बावजूद उनके फॉलोअर्स और संपत्ति में कमी नहीं आई है।

बाबा रामदेव : पतंजलि का बिजनेस साम्राज्य

योग गुरु बाबा रामदेव ने पतंजलि आयुर्वेद के जरिए बिजनेस साम्राज्य खड़ा किया। उनकी कंपनी की अनुमानित संपत्ति करीब 1600 करोड़ रुपए है। पतंजलि योगपीठ (Patanjli Yogpith) और दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट की देशभर में शाखाएं हैं। हालांकि, उन्हें कई बार कोर्ट की फटकार भी झेलनी पड़ी है।

माता अमृतानंदमयी : सामाजिक कार्यों से जुड़ा साम्राज्य

केरल में “अम्मा” के नाम से मशहूर माता अमृतानंदमयी, अमृतानंदमयी ट्रस्ट की देखरेख करती हैं। माना जाता है कि इस ट्रस्ट की संपत्ति करीब 1500 करोड़ रुपए है। यह ट्रस्ट देश-विदेश में स्कूल, अस्पताल और सामाजिक कार्यों में सक्रिय है।

गुरमीत राम रहीम : जेल में भी बरकरार प्रभाव

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम, कई आरोपों के चलते जेल में हैं, लेकिन उनकी अनुमानित संपत्ति 1455 करोड़ रुपए है। 1990 से डेरा सच्चा सौदा का नेतृत्व करने वाले राम रहीम के पास हरियाणा और पंजाब में लाखों फॉलोअर्स हैं।

श्री श्री रविशंकर : वैश्विक स्तर पर पहचान

श्री श्री रविशंकर देश के सबसे मशहूर गुरुओं में से एक हैं। दुनियाभर के 150 देशों में उनके 30 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। आयुर्वेदिक दवाओं के कारोबार से जुड़ी उनकी संपत्ति 1000 करोड़ रुपए से अधिक आंकी जाती है।

Read More :

# Baba ramdev news #Breaking News in Hindi #Gurmit Ram Rahim news #Hindi News #Latest news #Patanjali Yogpith news #Religious Gurus news #Sri sri ravishankar news #Swami Nityanand news