తెలుగు | Epaper

Bihar : तेजस्वी यादव के काफिला जहां दुर्घटनाग्रस्त हुआ, वहां आरजेडी समर्थक ने की पूजा, टेका मत्था

Kshama Singh
Kshama Singh
Bihar : तेजस्वी यादव के काफिला जहां दुर्घटनाग्रस्त हुआ, वहां आरजेडी समर्थक ने की पूजा, टेका मत्था

हादसे में बाल-बाल बच गए तेजस्वी यादव

बिहार के वैशाली जिले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव के काफिले की दो गाड़ियों को शुक्रवार देर रात को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में राजद नेता बाल-बाल बच गए लेकिन तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे। अब तेजस्वी यादव के समर्थक ने उस सड़क की पूजा की है जहां हादसे में तेजस्वी यादव बाल-बाल बच गए। एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक समर्थक सड़क को अगरबत्ती दिखा रहा है फिर घुटनों के बल सड़क पर नतमष्तक नजर आ रहा है। हालांकि, लाइव हिन्दुस्ता इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

तेजस्वी यादव के सुरक्षित बचने को लेकर सड़क की पूजा

सड़क की पूजा-पाठ को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि राजद नेता केदार यादव ने नेशनल हाइवे-22 पर यह पूजा-अर्चना की है। केदार यादव ने तेजस्वी यादव के सुरक्षित बचने को लेकर सड़क की पूजा की और उनकी लंबी आयु की कामना भी की। पूजा के बाद केदार यादव ने कुछ अन्य समर्थकों को मिठाई भी खिलाई। केदार यादव ने कहा कि यादव उनके भगवान हैं और सड़क देवता ने उन्हें बाल-बाल बचा लिया इसलिए वो खुशी मान रहे हैं।

मधेपुरा से पटना लौट रहे थे तेजस्वी

आपको बता दें कि इस हादसे के बाद पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि ट्रक से उस गाड़ी को टक्कर नहीं लगी जिसमें राज्य विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष यादव सवार थे। अधिकारी ने बताया था कि घटना शुक्रवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे की है जब यादव का काफिला गोरौल के पास पटना-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चाय पीने के लिए रुका था। अधिकारी ने बताया कि वे मधेपुरा से पटना लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई थी।

यादव को किसी भी तरह की चोट नहीं

यादव को किसी भी तरह की चोट नहीं आई थी। हादसे के बाद यादव भी अस्पताल पहुंचे थे और उन्होंने घायल कर्मियों का हालचाल जाना था। अस्पताल में यादव ने कहा था कि दुर्घटना उस समय हुई जब हम मधेपुरा से पटना लौट रहे थे। हम गोरौल के पास चाय पीने के लिए रुके थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने मेरे काफिले की दो गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। मैंने जिला पुलिस और प्रशासन को तुरंत सूचित किया। दुर्घटना मेरे वाहन से सिर्फ पांच फुट की दूरी पर हुई। इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को जब्त कर लिया है।

रोहिणी आचार्य ने ‘एक्स’ पर किया पोस्ट

घटना पर प्रतिक्रिया देते तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा था कि तेजस्वी की सुरक्षा में स्थानीय प्रशासन के द्वारा बरती गयी लापरवाही गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा था, ‘‘इसकी त्वरित जांच होनी चाहिए… काफिले के बीच तेजस्वी की गाड़ी से महज पांच फुट की दूरी पर कैसे पहुंचा ट्रक ? कहीं ऐसा तो नहीं कि सुरक्षा में कोताही-लापरवाही जानबूझ कर बरती गयी और मंशा तेजस्वी को नुकसान पहुंचाने की थी? ऐसा पहली दफा नहीं हुआ है। पूर्व में भी ऐसी घटना तेजस्वी के काफिले के साथ हो चुकी है।’’

National : त्योहारों की खुशखबरी, 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर GST कम

National : त्योहारों की खुशखबरी, 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर GST कम

Punjab Flood: पंजाब में 43 मौतें, सेना सहायता में जुटी

Punjab Flood: पंजाब में 43 मौतें, सेना सहायता में जुटी

DELHI NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: यमुना ने मचाया हाहाकार

DELHI NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: यमुना ने मचाया हाहाकार

WB : महुआ मोइत्रा विवादों में, सीएम ममता दे सकती हैं क्लास

WB : महुआ मोइत्रा विवादों में, सीएम ममता दे सकती हैं क्लास

Karnataka: 7 साल के बच्चे से गलती ने ले ली ने परिवार को हिला डाला

Karnataka: 7 साल के बच्चे से गलती ने ले ली ने परिवार को हिला डाला

National : प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा

National : प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप

Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप

Mumbai : मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

Mumbai : मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

National : इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, दो घंटे बाद सुरक्षित लैंडिंग

National : इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, दो घंटे बाद सुरक्षित लैंडिंग

PM MOdi : पीएम मोदी का ट्वीट, भारत-अमेरिका साझेदारी पर जोर

PM MOdi : पीएम मोदी का ट्वीट, भारत-अमेरिका साझेदारी पर जोर

International : गैलेक्सी से पहले बना 5 करोड़ सूरज जितना भारी ब्लैक होल

International : गैलेक्सी से पहले बना 5 करोड़ सूरज जितना भारी ब्लैक होल

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870