रोहित शर्मा का क्रिकेट करियर, इस मामले में विराट कोहली सबसे आगे…
भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने इस दौरान साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी रयान रिकेल्टन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 116 रनों की पार्टनरशिप की। रोहित शर्मा ने इस पारी के दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया। रोहित ने मुंबई इंडियंस के लिए टी20 क्रिकेट में 6 हजार रन पूरे कर लिए। रोहित मुंबई इंडियंस के लिए ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज हैं।
रोहित शर्मा के हो गए 6024 रन
देखा जाए तो Rohit Sharma के अब मुंबई इंडियंस के लिए 231 मैचों (चैम्पियंस लीग भी शामिल) में 6024 रन हो चुके हैं। इस दौरान रोहित के बल्ले से 2 शतक और 39 अर्धशतक निकले। Rohit Sharma ऐसे दूसरे भारतीय हैं, जिन्होंने टी20 क्रिकेट में किसी एक टीम के लिए 6 हजार प्लस रन बनाए। रोहित से पहले विराट कोहली ही ऐसा कर पाए थे। कोहली तो टी20 क्रिकेट में किसी एक टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए अबतक 8871 रन बनाए हैं। यानी रोहित इस मामले में कोहली से पीछे हैं।
टी20 क्रिकेट में एक टीम के लिए सर्वाधिक रन
- 8871- विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)
- 6024- Rohit Sharma (मुंबई इंडियंस)
- 5934- जेम्स विंस (हैम्पशायर)
- 5528- सुरेश रैना (चेन्नई सुपर किंग्स)
- 5269- एमएस धोनी (चेन्नई सुपर किंग्स)
6 हजार रन पूरे
शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए टी20 क्रिकेट में 6 हजार रन पूरे कर लिए। रोहित मुंबई इंडियंस के लिए ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज हैं। देखा जाए तो Rohit Sharma के अब मुंबई इंडियंस के लिए 231 मैचों में 6024 रन हो चुके हैं।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नीतीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्ष्णा, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, फजलहक फारूकी।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11
रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), Rohit Sharma, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
- Hyundai: हुंडई कारें हुईं सस्ती, ग्राहकों में खुशी
- Bollywood : बाढ़ पीडितों की मदद के लिए रणदीप हुड्डा ने बढाया हाथ
- National : महिला जजों की संख्या बढ़ाई जाए : पूर्व सीजेआई रमना
- Technology : व्हॉटसएप का नया ‘क्लोज फ्रेंडस’ फीचर लाया नई सुविधा
- Bollywood : राजकुमारी से कम नहीं लग रहा जेनेलिया डिसूजा का लुक