తెలుగు | Epaper

Sachin Pilot on Pahalgam Attack: पहलगाम अटैक पर भारत के एक्शन के बीच सचिन पायलट का बड़ा बयान

Ankit Jaiswal
Ankit Jaiswal

सचिन पायलट ने कहा- ‘हमला सिर्फ पर्यटकों पर नहीं…’

पहलगाम हमले के बाद कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बड़ा बयान सामने आया है। पहलगाम आतंकी हमले पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा “यह हमला सिर्फ़ पर्यटकों पर नहीं है, यह भारत पर हमला है। सरकार को 140 करोड़ भारतीयों और सभी राजनीतिक दलों का समर्थन है। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने भी कहा है कि हम संकट की इस घड़ी में सरकार के साथ हैं, लेकिन उन्हें आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब देना होगा। पायलट ने कहा कि भारत सरकार के पास जितने भी संसाधन हैं, उन्हें जुटाकर ऐसा जवाब देना चाहिए कि भविष्य में ऐसी घटना कभी न हो।

सरकार को बेहतर पता है कि क्या करना है : सचिन पायलट

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि भारत सरकार को बेहतर पता है कि क्या करना है, क्योंकि उनके पास सभी खुफिया जानकारी और संसाधन हैं। सरकार को संकोच नहीं करना चाहिए, पूरा देश उनके साथ खड़ा है। पायलट ने कहा कि हमने सरकार से मांग की है कि संसद का सत्र बुलाया जाए, ताकि देश में एकता दुनिया के सामने प्रदर्शित हो सके। प्रधानमंत्री सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं हुए। हम आज भी सरकार के साथ खड़े हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि सरकार संकोच न करे। उन्हें जो भी कदम उठाने हैं, वे उठाएं, हम उनके साथ खड़े हैं।

पहलगाम हमले के बाद एक्शन में भारत : सचिन पायलट

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत पूरी तरह से एक्शन मोड में है। पाकिस्तान के खिलाफ भारत कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया गया है। भारत में रहे रहे पाकिस्तानी नागरिकों को निकाला गया है। जम्मू कश्मीर में आतंकियों की तलाश में जवान रात दिन सर्च ऑपरेशन चला रही है। सैन्य तैयारी भी कर ली गई है। पाकिस्तान की किसी भी हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सेना तैयार है। इसकी कड़ी में गंगा एक्सप्रेस वे पर एयरफोर्स ने शुक्रवार को दिन और रात दोनों समय अभ्यास किया।

CWC की बैठक

इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के साथ खड़े होने की बात कही, साथ ही आरोप लगाया कि पहलगाम हमले पर मोदी सरकार की नीति स्पष्ट नहीं है। खरगे ने कहा कि पूरा विपक्ष सरकार के साथ खड़ा है। कांग्रेस ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में अपने प्रियजनों को खोने वाले 26 परिवारों के साथ पार्टी एकजुटता और संवेदना के साथ खड़ी है। पूरा देश जवाबदेही, स्पष्टता और न्याय की प्रतीक्षा कर रहा है। इस अक्षम्य और उकसावे भरे हमले के मद्देनजर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस मानती है कि यह राजनीति करने का समय नहीं है, यह वह क्षण है जब देश को एकजुटता, दृढ़ता और राष्ट्रीय संकल्प दिखाना चाहिए।

Delhi : सोने का हीरा जड़ित कलश चोरी करने वाले की हुई पहचान

Delhi : सोने का हीरा जड़ित कलश चोरी करने वाले की हुई पहचान

National : देशभर में लागू होगा एसआईआर, 10 को चुनाव आयोग की बैठक

National : देशभर में लागू होगा एसआईआर, 10 को चुनाव आयोग की बैठक

Nikki Murder Case : गूगल टाइमलाइन और सोशल मीडिया से खुलेगा राज़!

Nikki Murder Case : गूगल टाइमलाइन और सोशल मीडिया से खुलेगा राज़!

New Delhi : चोरी हुए हीरे-पन्नों से जड़े 1 करोड़ के सोने के कलश

New Delhi : चोरी हुए हीरे-पन्नों से जड़े 1 करोड़ के सोने के कलश

Hyderabad में 69 फीट ऊंचे ‘विश्व शांति महाशक्ति गणपति’ का भव्य विसर्जन

Hyderabad में 69 फीट ऊंचे ‘विश्व शांति महाशक्ति गणपति’ का भव्य विसर्जन

National : त्योहारों की खुशखबरी, 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर GST कम

National : त्योहारों की खुशखबरी, 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर GST कम

Punjab Flood: पंजाब में 43 मौतें, सेना सहायता में जुटी

Punjab Flood: पंजाब में 43 मौतें, सेना सहायता में जुटी

DELHI NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: यमुना ने मचाया हाहाकार

DELHI NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: यमुना ने मचाया हाहाकार

WB : महुआ मोइत्रा विवादों में, सीएम ममता दे सकती हैं क्लास

WB : महुआ मोइत्रा विवादों में, सीएम ममता दे सकती हैं क्लास

Karnataka: 7 साल के बच्चे से गलती ने ले ली ने परिवार को हिला डाला

Karnataka: 7 साल के बच्चे से गलती ने ले ली ने परिवार को हिला डाला

National : प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा

National : प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870