తెలుగు | Epaper

Congress: ‘कांग्रेस की सूची में नाम न होना शशि थरूर का अपमान’

digital@vaartha.com
[email protected]

केरल कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष के सुधाकरण ने गुरुवार को अपनी ही पार्टी के फैसले पर सवाल उठाया और सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में पार्टी द्वारा शशि थरूर का नाम शामिल न किया जाने पर हैरानी जताई। सुधाकरण ने कहा कि यह शशि थरूर का अपमान है। सुधाकरण ने कहा कि शशि थरूर एक योग्य नेता और पार्टी के ईमानदार सदस्य हैं। ऐसे में थरूर के नाम को शामिल नहीं किया जाना सही नहीं है। 

कांग्रेस नेता ने अपनी ही पार्टी के फैसले पर उठाए सवाल

  • सुधाकरण ने एक टीवी चैनल के साथ बातचीत में कहा कि यह सही नहीं था और इसे लेकर बेवजह का विवाद हुआ। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को कूटनीतिक स्तर पर घेरने के लिए सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल विदेश दौरों पर भेजे हैं।
  • शशि थरूर को इन सात प्रतिनिधिमंडलों में से एक प्रतिनिधिमंडल का प्रमुख बनाकर विदेश भेजा है। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने कहा कि उन्होंने थरूर का नाम नहीं दिया था और जिन नेताओं को नाम दिया गया था, उन्हें प्रतिनिधिमंडल में शामिल नहीं किया गया।
  • इसे लेकर खासा विवाद हुआ। हालांकि थरूर ने केंद्र का निमंत्रण स्वीकार किया और वह विदेश जाने वाले प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं। 
  • सुधाकरण ने शशि थरूर के कांग्रेस छोड़ने की अफवाहों को भी खारिज कर दिया और कहा कि उनकी शशि थरूर से इस बारे में बात हुई है और वे पार्टी नहीं छोड़ रहे हैं। केरल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें अब काफी राहत है। हालांकि उन्होंने राजनीति छोड़ने की आशंका से इनकार किया और कहा कि वे राजनीति में सक्रिय रहेंगे। 
  • कांग्रेस और केंद्र सरकार के बीच विवाद
  • थरूर ने कहा कि उन्हें यह नहीं पता कि कांग्रेस ने किन नामों का सुझाव दिया था। उन्होंने कहा, “यह मुद्दा कांग्रेस और केंद्र सरकार के बीच का है।” इस विवाद के बावजूद थरूर ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य देशहित है और वह इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।

Read more: Politics : अनुशासनहीनता के लिए तेलंगाना महिला कांग्रेस अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस

Nikki Murder Case : गूगल टाइमलाइन और सोशल मीडिया से खुलेगा राज़!

Nikki Murder Case : गूगल टाइमलाइन और सोशल मीडिया से खुलेगा राज़!

New Delhi : चोरी हुए हीरे-पन्नों से जड़े 1 करोड़ के सोने के कलश

New Delhi : चोरी हुए हीरे-पन्नों से जड़े 1 करोड़ के सोने के कलश

Hyderabad में 69 फीट ऊंचे ‘विश्व शांति महाशक्ति गणपति’ का भव्य विसर्जन

Hyderabad में 69 फीट ऊंचे ‘विश्व शांति महाशक्ति गणपति’ का भव्य विसर्जन

National : त्योहारों की खुशखबरी, 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर GST कम

National : त्योहारों की खुशखबरी, 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर GST कम

Punjab Flood: पंजाब में 43 मौतें, सेना सहायता में जुटी

Punjab Flood: पंजाब में 43 मौतें, सेना सहायता में जुटी

DELHI NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: यमुना ने मचाया हाहाकार

DELHI NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: यमुना ने मचाया हाहाकार

WB : महुआ मोइत्रा विवादों में, सीएम ममता दे सकती हैं क्लास

WB : महुआ मोइत्रा विवादों में, सीएम ममता दे सकती हैं क्लास

Karnataka: 7 साल के बच्चे से गलती ने ले ली ने परिवार को हिला डाला

Karnataka: 7 साल के बच्चे से गलती ने ले ली ने परिवार को हिला डाला

National : प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा

National : प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप

Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप

Mumbai : मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

Mumbai : मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870