తెలుగు | Epaper

National: शिवसेना प्रमुख ने कहा.. मुख्यमंत्री को बदनाम करने की चल रही है साजिश

Kshama Singh
Kshama Singh
National: शिवसेना प्रमुख ने कहा.. मुख्यमंत्री को बदनाम करने की चल रही है साजिश

सभी विधायकों के बारे में जा रहा गलत संदेश

शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा कथित तौर पर खराब भोजन की गुणवत्ता को लेकर एक कैंटीन कर्मचारी को थप्पड़ मारने की घटना पर शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे का बयान सामने आया है। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह मेरी पार्टी से नहीं हैं। वह शिंदे समूह से हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेरा मानना ​​है कि मुख्यमंत्री को बदनाम करने की साजिश चल रही है। सभी चीजें जानबूझकर की जा रही हैं। वह (एकनाथ शिंदे) मुख्यमंत्री बनना चाहते थे, लेकिन नहीं बने, इसलिए वह बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा मुंबई स्थित विधायकों के छात्रावास की कैंटीन के एक कर्मचारी को थप्पड़ मारने की घटना से सभी विधायकों के बारे में गलत संदेश जाता है कि वे सत्ता का दुरुपयोग करते हैं

सभी विधायकों की प्रतिष्ठा को किया धूमिल

फडणवीस ने मारपीट की घटना की निंदा करते हुए कहा कि ऐसा व्यवहार अस्वीकार्य है और किसी के लिए भी सम्मानजनक नहीं है। मुख्यमंत्री ने ज़ोर देकर कहा कि एक विधायक के रूप में गायकवाड़ के कार्यों ने सभी विधायकों की प्रतिष्ठा को धूमिल किया है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के बीच जवाबदेही की आवश्यकता पर भी ज़ोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कैंटीन में खाने को लेकर कोई समस्या है, तो इसकी औपचारिक शिकायत की जा सकती है और इस पर कार्रवाई की जा सकती है। फडणवीस ने कहा, ‘सभी विधायकों के बारे में लोगों में यह गलत संदेश जाता है कि वे सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं।’

शिवसेना

कोई समस्या है, तो की जा सकती है कार्रवाई

फडणवीस ने कहा कि मैं आपसे (विधानसभा अध्यक्ष राम शिंदे) विधायकों के आवास के मुद्दे पर गौर करने का अनुरोध करता हूँ। अगर कोई समस्या है, तो कार्रवाई की जा सकती है। लेकिन जनप्रतिनिधियों द्वारा हमला करना सही संदेश नहीं देता। यह गंभीर मुद्दा है। आप (शिंदे) और अध्यक्ष (राहुल नार्वेकर) इसका संज्ञान लें और आगे की कार्रवाई करें। शिवसेना विधायक गायकवाड़ ने कथित तौर पर मुंबई स्थित विधायकों के छात्रावास की एक कैंटीन के एक कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया, क्योंकि उसने बासी खाना मिलने की शिकायत की थी।वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा मुंबई स्थित विधायकों के छात्रावास की कैंटीन के एक कर्मचारी को थप्पड़ मारने की घटना से सभी विधायकों के बारे में गलत संदेश जाता है कि वे सत्ता का दुरुपयोग करते हैं।

Read More : National: अफ्रीका के ‘सऊदी अरब’ में PM मोदी की यात्रा से भारत को मिला..

Hyderabad में 69 फीट ऊंचे ‘विश्व शांति महाशक्ति गणपति’ का भव्य विसर्जन

Hyderabad में 69 फीट ऊंचे ‘विश्व शांति महाशक्ति गणपति’ का भव्य विसर्जन

National : त्योहारों की खुशखबरी, 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर GST कम

National : त्योहारों की खुशखबरी, 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर GST कम

Punjab Flood: पंजाब में 43 मौतें, सेना सहायता में जुटी

Punjab Flood: पंजाब में 43 मौतें, सेना सहायता में जुटी

DELHI NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: यमुना ने मचाया हाहाकार

DELHI NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: यमुना ने मचाया हाहाकार

WB : महुआ मोइत्रा विवादों में, सीएम ममता दे सकती हैं क्लास

WB : महुआ मोइत्रा विवादों में, सीएम ममता दे सकती हैं क्लास

Karnataka: 7 साल के बच्चे से गलती ने ले ली ने परिवार को हिला डाला

Karnataka: 7 साल के बच्चे से गलती ने ले ली ने परिवार को हिला डाला

National : प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा

National : प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप

Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप

Mumbai : मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

Mumbai : मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

National : इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, दो घंटे बाद सुरक्षित लैंडिंग

National : इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, दो घंटे बाद सुरक्षित लैंडिंग

PM MOdi : पीएम मोदी का ट्वीट, भारत-अमेरिका साझेदारी पर जोर

PM MOdi : पीएम मोदी का ट्वीट, भारत-अमेरिका साझेदारी पर जोर

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870