తెలుగు | Epaper

UP News : दिल दहलाने वाली खबर, वृद्धा को तड़पा तड़पाकर मारा

Ankit Jaiswal
Ankit Jaiswal
UP News : दिल दहलाने वाली खबर, वृद्धा को तड़पा तड़पाकर मारा

घर के अंदर वृद्धा का मिला रक्तरंजित शव

गोविंदनगर में घर के अंदर वृद्धा का रक्तरंजित (blood stained) शव मिला। उन्हें करंट लगाकर प्रताड़ित किया गया। उनके दोनों पैरों को रस्सी और अंगूठों में बिजली के तार लपेटकर स्विच बोर्ड पर लगा दिया। बांके से सिर पर प्रहार भी किया। इससे उनकी मौत हो गई। करंट लगने से वृद्धा के पैर की उंगलियां (Fingers) जलीं मिलीं। जांच-पड़ताल के दौरान उसके भाई के खून से सने कपड़े घर के अंदर मिले हैं। वहीं, भाई गोविंदपुरी स्टेशन पर अचेत अवस्था में मिला है। पुलिस ने भाई पर हत्या का शक जताया है।

67 वर्षीय अविवाहित वृद्धा की मौत से दहला इलाका

गोविंदनगर ए ब्लॉक निवासी द्रौपदी आनंद (67) अविवाहित थीं। वह करीब छह साल छोटे भाई भगवान दास के साथ रहती थीं। भगवान दास की भी शादी नहीं हुई है। वह दादानगर स्थित बिस्कुट फैक्टरी में नौकरी करता है। इनका एक भाई पुरुषोत्तम गुजरात के बड़ौदा में रहता है। शनिवार सुबह करीब नौ बजे इनके घर में काम करने वाली कच्ची बस्ती निवासी प्रेमा पहुंची। वह काफी देर तक गेट खटखटाती रही, लेकिन न खुलने पर पड़ोसी अमित बत्रा को सूचना दी। अमित ने थोड़ा जोर लगाकर धक्का दिया तो गेट खुल गया। दोनों अंदर पहुंचे तो सामने वाले कमरे में बिस्तर पर वृद्धा द्रौपदी का शव पड़ा था। अमित ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने कराई घटनास्थल की जांच

गोविंदनगर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई। टीम को मौके से खून से सने भगवान दास के बनियान और लोअर मिल गए। सोफे के नीचे खून सना बांका भी मिला है। पुलिस जांच-पड़ताल कर ही रही थी, इसी दौरान गोविंदपुरी स्टेशन से किसी ने 112 नंबर पर अचेत पड़े व्यक्ति की सूचना दी। 112 नंबर पुलिस ने पहुंचकर जांच की और फोटो गोविंदपुरी पुलिस को फारवर्ड किया। मौके पर खड़े पड़ोसियों ने उसकी पहचान भगवान दास के रूप में की। पुलिस ने उसे हैलट में भर्ती कराया है। घर में मिले भगवान दास के मोबाइल से पुलिस ने मामले की जानकारी बड़ौदा निवासी भाई पुरुषोत्तम को दी। उन्होंने रविवार सुबह आने की बात कही।

अवसाद में हत्या करने की आशंका

डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि वृद्धा बीमार चल रही थी। उसका इलाज होता था। उनका भाई अवसाद में है। पड़ोसियों ने बताया कि भगवान दास पिछले कुछ समय से काफी चिड़चिड़े हो गए हैं। आशंका है कि इसी के चलते किसी बात पर नाराज होने के बाद बहन की जघन्य तरीके से हत्या कर दी हो। भगवान दास सुबह 8:16 बजे घर से निकला था। उसके होश में आने का इंतजार किया जा रहा है। तभी असली वजह सामने आएगी। रविवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।

New Delhi : चोरी हुए हीरे-पन्नों से जड़े 1 करोड़ के सोने के कलश

New Delhi : चोरी हुए हीरे-पन्नों से जड़े 1 करोड़ के सोने के कलश

Hyderabad में 69 फीट ऊंचे ‘विश्व शांति महाशक्ति गणपति’ का भव्य विसर्जन

Hyderabad में 69 फीट ऊंचे ‘विश्व शांति महाशक्ति गणपति’ का भव्य विसर्जन

National : त्योहारों की खुशखबरी, 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर GST कम

National : त्योहारों की खुशखबरी, 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर GST कम

Punjab Flood: पंजाब में 43 मौतें, सेना सहायता में जुटी

Punjab Flood: पंजाब में 43 मौतें, सेना सहायता में जुटी

DELHI NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: यमुना ने मचाया हाहाकार

DELHI NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: यमुना ने मचाया हाहाकार

WB : महुआ मोइत्रा विवादों में, सीएम ममता दे सकती हैं क्लास

WB : महुआ मोइत्रा विवादों में, सीएम ममता दे सकती हैं क्लास

Karnataka: 7 साल के बच्चे से गलती ने ले ली ने परिवार को हिला डाला

Karnataka: 7 साल के बच्चे से गलती ने ले ली ने परिवार को हिला डाला

National : प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा

National : प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप

Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप

Mumbai : मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

Mumbai : मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

National : इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, दो घंटे बाद सुरक्षित लैंडिंग

National : इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, दो घंटे बाद सुरक्षित लैंडिंग

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870