National : शुभांशु शुक्ला ने तोड़ दिया राकेश शर्मा का रिकॉर्ड

By Anuj Kumar | Updated: July 5, 2025 • 8:58 AM

भारतीय अंतरिक्षयात्री शुभांशु शुक्ला (Shubhansu Shukla) ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर एक सप्ताह बिताया। उन्होंने आईएसएस से पृथ्वी को देखना रोमांचक बताया। एक दिन की छुट्टी में उन्होंने परिवार के साथ अनुभव साझा किए। शुभांशु ने हैम रेडियो (Ham Radio) से वैज्ञानिकों से संवाद किया और विभिन्न देशों के खाने का आनंद लिया जिसमें आम रस और गाजर का हलवा शामिल थे।

हाईलाइट्स

    नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्षयात्री शुभांशु शुक्ला ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर एक सप्ताह का समय पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा कि मिशन के दौरान आईएसएस के वेंटेज प्वाइंट से पृथ्वी को निहारना सबसे रोमांचक होता है। पारदर्शी वेंटेज प्वाइंट से धरती का वह मनोरम झलक दिखती है जो धरती से वायुमंडल या बादलों के कारण बेहद मुश्किल है। एक सप्ताह के बाद उन्हें एक दिन की छुट्टी मिली।

    इस दिन को उन्होंने पृथ्वी पर अपने परिवार और देशवासियों के साथ जुड़कर अनुभव साझा करके बिताया। शुभांशु ने शुक्रवार को आईएसएस से हैम रेडियो के जरिये विज्ञानियों के साथ संवाद किया। यह संवाद बेंगलुरु के यूआर राव सेटेलाइट सेंटर में स्थापित टेलीब्रिज के माध्यम से आयोजित किया गया। हैम रेडियो के जरिये दुनियाभर में और यहां तक कि अंतरिक्ष में भी संवाद किया जा सकता है।

    शुभांशु ने अपना अनुभव साझा किया

    वैज्ञानिक अनुसंधान में दिया महत्वपूर्ण योगदान

    एक्सिओम स्पेस ने कहा कि केवल सात दिनों में, एक्सिओम-4 मिशन के अंतरिक्षयात्रियों ने वैज्ञानिक अनुसंधान में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मिशन की कमांडर व्हिटसन ने अध्ययन किया कि अंतरिक्ष में न के बराबर गुरुत्वाकर्षण में ट्यूमर कोशिकाएं किस प्रकार व्यवहार करती हैं। यह कैंसर के इलाज में मददगार हो सकता है।

    शुभांशु प्रयोग कर पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि माइक्रोग्रैविटी या सूक्ष्मगुरुत्व शैवालों की वृद्धि और आनुवंशिक व्यवहार को किस प्रकार प्रभावित करता है। उन्होंने टार्डिग्रेड्स या वाटर बियर पर भी शोध किया। वाटर बियर छोटे जीव हैं और चरम स्थितियों में जीवित रहने की अपनी क्षमता के लिए जाने जाते हैं। टार्डिग्रेड्स लगभग 60 करोड़ वर्षों से पृथ्वी पर मौजूद हैं। यह पता लगाने का प्रयास किया कि टार्डिग्रेड्स अंतरिक्ष में कैसे जीवित रहते हैं।

    Read more : Weather : दिल्ली-हरियाणा में आज भारी बारिश के आसार

    # ISS News # Paper Hindi News # Shubhansu Shukla news #Ap News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper bakthi breakingnews delhi National news trendingnews