తెలుగు | Epaper

National : सिक्किम आज देश का गर्व है : प्रधानमंत्री मोदी

Anuj Kumar
Anuj Kumar
National : सिक्किम आज देश का गर्व है  : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री खराब मौसम के कारण सिक्किम की स्थापना के 50 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में हिस्सा लेने के लिए बृहस्पतिवार को गंगटोक नहीं जा पाएं। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि आज का ये दिन विशेष है। ये अवसर सिक्किम की लोकतांत्रिक यात्रा की golden jubilee का है।

उन्होंने कहा कि मैं स्वयं आप सबके बीच रहकर इस उत्सव का, इस उमंग का, 50 वर्ष की सफल यात्रा का साक्षी बनना चाहता था। मैं सुबह दिल्ली से बागडोगरा तो पहुंच गया, मौसम ने मुझे आपके दरवाजे तक तो पहुंचा दिया, लेकिन आगे जाने से रोक दिया। इस वजह से मुझे आपके प्रत्यक्ष दर्शन का अवसर नहीं मिला है।

बोले पीएम

  • ये अवसर सिक्किम की लोकतांत्रिक यात्रा की golden jubilee का है।
  • आज मैं कह सकता हूं कि सिक्किम के एक-एक परिवार का भरोसा लगातार मजबूत हुआ है
  • देश ने इसके परिणाम सिक्किम की प्रगति के रूप में देखे हैं। सिक्किम आज देश का गर्व है

सभी को सिक्किम राज्य के 50 वर्ष होने की बहुत-बहुत बधाई


PM मोदी ने कहा कि आज का ये दिन बीते 50 वर्षों की achievements को celebrate करने का है। आपने इतना बढ़िया कार्यक्रम आयोजित किया है। खुद मुख्यमंत्री जी इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए काफी ऊर्जा के साथ लगे रहे। मैं आप सभी को सिक्किम राज्य के 50 वर्ष होने की बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

‘सिक्किम आज देश का गर्व है… ‘


उन्होंने आगे कहा कि 50 वर्ष पहले सिक्किम ने अपने लिए एक लोकतांत्रिक भविष्य तय किया था। सिक्किम के लोगों का जनमन geography के साथ ही भारत की आत्मा से जुड़ने का भी था। एक भरोसा था जब सबकी आवाज सुनी जाएगी, सबके हक सुरक्षित होंगे, तो विकास के एक जैसे मौके मिलेंगे। आज मैं कह सकता हूं कि सिक्किम के एक-एक परिवार का भरोसा लगातार मजबूत हुआ है। देश ने इसके परिणाम सिक्किम की प्रगति के रूप में देखे हैं। सिक्किम आज देश का गर्व है।

50 वर्षों में सिक्किम… प्रकृति के साथ प्रगति का मॉडल बना

प्रधानमंत्री ने कहा कि 50 वर्षों में सिक्किम… प्रकृति के साथ प्रगति का मॉडल बना। बायोडायवर्सिटी का बहुत बड़ा बागीचा बना। शत-प्रतिशत ऑर्गेनिक स्टेट बना। कल्चर और हेरिटेज की समृद्धि का प्रतीक बनकर सामने आया। 2014 में सरकार में आने के बाद मैंने कहा था ‘सबका साथ-सबका विकास’। भारत को विकसित बनाने के लिए देश का संतुलित विकास बहुत जरुरी है। इसी भावना के तहत, बीते दशक में हमारी सरकार, नॉर्थ ईस्ट को विकास के केंद्र में लाई है। हम ‘Act East’ के संकल्प पर Act Fast’ की सोच के साथ काम कर रहे हैं।

इस कार्यक्रम में भी सिक्किम की future journey की झलक मिलती है

पीएम मोदी बोले- आज के इस कार्यक्रम में भी सिक्किम की future journey की झलक मिलती है। आज यहां सिक्किम के विकास से जुड़े अनेक projects का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। मैं आप सभी को इसके लिए बहुत बहुत बधाई देता हूं। सिक्किम समेत पूरा नॉर्थ ईस्ट, नए भारत की विकास गाथा का एक चमकता अध्याय बन रहा है। जहां कभी दिल्ली से दूरियां विकास की राह में दीवार थी, अब वहीं से विकास के नए दरवाजे खुल रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है यहां की कनेक्टिविटी में आ रहा बदलाव। आप सभी ने तो अपनी आंखों से ये परिवर्तन होते देखा है।

skywalk बन रहा है, स्वर्ण जयंती प्रोजेक्ट का लोकार्पण हो रहा है


उन्होंने कहा कि यहां प्रकृति भी है, अध्यात्म भी है, झीलें हैं, झरने हैं और शांति की छाया में बसे बौद्ध मठ भी हैं। कंचनजंगा नेशनल पार्क, यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट भी है। सिक्किम की धरोहर पर सिर्फ भारत ही नहीं, पूरी दुनिया को गर्व है। आज जब यहां नया skywalk बन रहा है, स्वर्ण जयंती प्रोजेक्ट का लोकार्पण हो रहा है, अटल जी की प्रतिमा का अनावरण किया जा रहा है। ये सभी प्रोजेक्ट सिक्किम की नई उड़ान के प्रतीक हैं।

Read more : Bihar : पटना में आज पीएम मोदी का पांच किलोमीटर लंबा रोड शो

 

सीएम ए. रेवंत ने तेलंगाना राइजिंग 2047 का विजन प्रस्तुत किया

सीएम ए. रेवंत ने तेलंगाना राइजिंग 2047 का विजन प्रस्तुत किया

बाराबंकी की पटाखा फैक्ट्री में धमाका

बाराबंकी की पटाखा फैक्ट्री में धमाका

भारत-बोत्सवाना साझेदारी से वैश्विक मंच पर बढ़ेगा सहयोग- राष्ट्रपति मुर्मू

भारत-बोत्सवाना साझेदारी से वैश्विक मंच पर बढ़ेगा सहयोग- राष्ट्रपति मुर्मू

दिल्ली धमाके पर किरण बेदी का बयान-खुफिया तंत्र को ठहराना गलत होगा

दिल्ली धमाके पर किरण बेदी का बयान-खुफिया तंत्र को ठहराना गलत होगा

बिजली कटौती से पायलट तक नहीं पहुंची मौसम की जानकारी

बिजली कटौती से पायलट तक नहीं पहुंची मौसम की जानकारी

बिहार में पुलिस टीम पर हमला, चार जवान घायल, कई वाहन क्षतिग्रस्त

बिहार में पुलिस टीम पर हमला, चार जवान घायल, कई वाहन क्षतिग्रस्त

महाराष्ट्र में भूख से 65 बच्चों की मौत जिम्मेदार कौन?

महाराष्ट्र में भूख से 65 बच्चों की मौत जिम्मेदार कौन?

दिल्ली धमाका आतंकवादी साजिश, 6 दिसंबर को थी हमले की योजना

दिल्ली धमाका आतंकवादी साजिश, 6 दिसंबर को थी हमले की योजना

कौन है यह वर्दी वाला डॉक्टर?

कौन है यह वर्दी वाला डॉक्टर?

दिल्ली धमाका-डीएनए रिपोर्ट में खुलासा, कार में ही था मुख्य आरोपी डॉ. उमर

दिल्ली धमाका-डीएनए रिपोर्ट में खुलासा, कार में ही था मुख्य आरोपी डॉ. उमर

दिल्ली ब्लास्ट के बाद DMRC का बड़ा फैसला

दिल्ली ब्लास्ट के बाद DMRC का बड़ा फैसला

डॉ. शाहीन के संपर्क में था कश्मीरी डॉ. आरिफ

डॉ. शाहीन के संपर्क में था कश्मीरी डॉ. आरिफ

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870