ENG vs SA : साउथ अफ्रीका ने 8 साल बाद इंग्लैंड को किया क्लीन बोल्ड

By Surekha Bhosle | Updated: September 2, 2025 • 10:36 PM

ENG vs SA : इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के (ENG vs SA) बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज हो चुका है। पहले ही मैच में अंग्रेजों को करारी हार का सामना करना पड़ा है। पहली पारी के बाद ही लगने लगा था कि मुकाबला करीब करीब एकतरफा होगा। इस दौरान आठ साल बाद साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ इतने कम ओवर में मैच जीतने में कामयाबी हासिल की है 

इंग्लैंड की टीम केवल 131 रन पर ही हो गई आउट

पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड (ENG) की टीम अपने कोटे के पूरे 50 ओवर नहीं खेल पाई और केवल 24.3 ओवर में 131 रन बना सकी। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम ने 20.5 ओवर में तीन विकेट खोकर 137 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। साउथ अफ्रीका की ये इंग्लैंड पर सबसे तेज दूसरी जीत है। 

साल 2007 में मिली थी सबसे तेज जीत

साउथ अफ्रीका को इंग्लैंड पर सबसे तेज जीत साल 2007 में मिली थी। त​ब साउथ अफ्रीका ने केवल 19.2 ओवर में ही टारगेट चेज कर लिया था। इस बार भी टीम के पास मौका था कि वे इस 132 रनों के टारगेट को 19 ओवर में जीतकर नया रिकॉर्ड बनाएं, लेकिन इससे वे चूक गए। इसके बाद भी दूसरी सबसे तेज जीत तो आ गई है। साल 2017 में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ 28.5 ओवर में जीत हासिल की थी, लेकिन इस मैच की जीत इससे भी पहले आई है। 

एडन मारक्रम ने खेली अपनी टीम के लिए जबरदस्त पारी

साउथ अफ्रीका की ओर से सलामी बल्लेबाज एडन मारक्रम ने शानदार 86 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 55 बॉल का सामना किया  और 13 चौकों के साथ दो छक्के भी लगाए। रियान रिकल्टन ने भी 31 रन बनाए। उनके बल्ले से चार चौके आए। एक वक्त टीम 10 विकेट से जीतते हुए लग रही थी, लेकिन अचानक तीन विकेट जल्दी जल्दी गिरने से जीत सात विकेट से ही मिल पाई। इंग्लैंड के लिए केवल जेमि स्मिथ ही 54 रन की पारी खेल पाए। टीम के लिए दूसरा सबसे बड़ा स्कोर जॉस बटलर का रहा, जिन्होंने केवल 15 रन ही बनाए थे।

दो वनडे बाकी, इसके बाद होंगे तीन टी20 इंटरनेशनल मुकाबले

तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला अब 4 सितंबरको खेला जाएगा। इसके बाद आखिरी मुकाबला 7 सितंबर को होगा। इसके बाद दोनों टीमें तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों में भी आमने सामने होंगी। इसका पहला मैच 10 सितंबर को है, दूसरा मैच 12 सितंबर को है और आखिरी मुकाबला 14 सितंबर को खेला जाएगा।

दक्षिण अफ्रीका का इतिहास क्या है?

दक्षिण अफ्रीका का इतिहास बहुत पुराना है, जिसकी शुरुआत प्रागैतिहासिक काल में सैन और खोइखोई जैसे मानव समूहों से हुई थी। 17वीं शताब्दी में डच और फिर ब्रिटिश उपनिवेशवाद के साथ यूरोपीय हस्तक्षेप बढ़ा, जिससे स्थानीय लोगों के साथ संघर्ष और स्वदेशी आबादी का विस्थापन हुआ। 20वीं शताब्दी में, दक्षिण अफ्रीका संघ का निर्माण हुआ और रंगभेद की व्यवस्था स्थापित हुई, जिसके कारण कई दशकों तक नस्लीय भेदभाव और संघर्ष चला। नेल्सन मंडेला के नेतृत्व में हुए संघर्ष के बाद, 1994 में रंगभेद समाप्त हुआ और नेल्सन मंडेला राष्ट्रपति बने, जिससे देश लोकतंत्र की ओर बढ़ा। 

क्या भारत पहले अफ्रीका में था?

अफ्रीका, भारत और मेडागास्कर कभी गोंडवाना महाद्वीप का हिस्सा थे। यह भूभाग लगभग 17 करोड़ वर्ष पहले विखंडित होना शुरू हुआ, और 8.3 करोड़ वर्ष पूर्व तक, आज हम जिन प्रमुख घटकों को पहचानते हैं, वे सभी जलमार्गों द्वारा अलग हो गए थे।

 अन्य पढ़ें:

#BreakingNews #CricketHighlights #EnglandCricket #ENGvsSA #HindiNews #LatestNews #ODISeries2025 #SouthAfricaCricket