తెలుగు | Epaper

Delhi: जन्मदिन पर खास तोहफा: राहुल गांधी का नया ठिकाना

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Delhi: जन्मदिन पर खास तोहफा: राहुल गांधी का नया ठिकाना

अब रहेंगे 5 सुनहरी बाग रोड पर

  • कांग्रेस सांसद राहुल (Rahul) गांधी का पता बदल गया. उनका नया ठिकाना अब से 5 सुनहरी बाग रोड, नई दिल्ली हो गया है. राहुल गुरुवार को अपने जन्मदिन पर अपने नए घर में शिफ्ट हो गए. इससे पहले वो अपनी मां के साथ 10 जनपथ स्थित आवास में रह रहे थे

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी आज अपने सरकारी आवास (Awaas) 5 सुनहरी बाग में शिफ्ट हो गए हैं. उन्होंने आज सुबह अपने जन्मदिन पर इस घर में गृह प्रवेश किया. सांसद बनने के बाद उन्हें यह नया बंगला आवंटित हुआ था. इससे पहले वो अपनी मां के साथ 10 जनपथ स्थित आवास में रह रहे थे. साल 2023 में राहुल ने 12, तुगलक लेन बंगला खाली कर दिया था, जहां वे 12 साल से रह रहे थे।

सुनहरी बाग बंगला के बारे में

5, सुनहरी बाग रोड, नई दिल्ली बंगला एक टाइप-8 सरकारी बंगला है, जो आमतौर पर कैबिनेट मंत्रियों या समकक्ष दर्जे के व्यक्तियों को आवंटित किया जाता है. यह वर्तमान में लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का आधिकारिक आवास है।

वह 19 जून को अपने जन्मदिन पर इस बंगले में शिफ्ट हुए. लोकसभा में विपक्ष के नेता बनने के बाद राहुल टाइप-8 बंगले के हकदार थे, क्योंकि उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त है. इससे पहले सुनहरी बाग बंगला में कर्नाटक बीजेपी के नेता ए नारायणस्वामी रह रहे थे. 2021 से 2024 तक वो सामाजिक न्याय राज्य मंत्री थे. हालांकि, वे हाल ही में लोकसभा चुनाव हार गए।

क्या है बंगले की विशेषता?

सुनहरी बाग बंगला संसद भवन से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित है. इसकी विशेषता ये है कि इसमें 5 बेडरूम, 1 हॉल, 1 डाइनिंग रूम, स्टडी रूम और नौकरों के लिए क्वार्टर शामिल हैं. पहले यह बंगला पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री ए. नारायणस्वामी के पास था, जो 2021 से 2024 तक यहां रहे. 2004 से 2023 तक राहुल का आवास 12, तुगलक लेन था, लेकिन मानहानि मामले में सजा के बाद उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी ग. इसके बाद उन्हें ये बंगला भी खाली करना पड़ा था. इसके बाद वो अपनी मां के साथ 10 जनपथ में रहने लगे थे।

Read more: Politics : पीएम नरेंद्र मोदी को राहुल गांधी ने लिखा पत्र, जानिए क्या कहा?

Nikki Murder Case : गूगल टाइमलाइन और सोशल मीडिया से खुलेगा राज़!

Nikki Murder Case : गूगल टाइमलाइन और सोशल मीडिया से खुलेगा राज़!

New Delhi : चोरी हुए हीरे-पन्नों से जड़े 1 करोड़ के सोने के कलश

New Delhi : चोरी हुए हीरे-पन्नों से जड़े 1 करोड़ के सोने के कलश

Hyderabad में 69 फीट ऊंचे ‘विश्व शांति महाशक्ति गणपति’ का भव्य विसर्जन

Hyderabad में 69 फीट ऊंचे ‘विश्व शांति महाशक्ति गणपति’ का भव्य विसर्जन

National : त्योहारों की खुशखबरी, 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर GST कम

National : त्योहारों की खुशखबरी, 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर GST कम

Punjab Flood: पंजाब में 43 मौतें, सेना सहायता में जुटी

Punjab Flood: पंजाब में 43 मौतें, सेना सहायता में जुटी

DELHI NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: यमुना ने मचाया हाहाकार

DELHI NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: यमुना ने मचाया हाहाकार

WB : महुआ मोइत्रा विवादों में, सीएम ममता दे सकती हैं क्लास

WB : महुआ मोइत्रा विवादों में, सीएम ममता दे सकती हैं क्लास

Karnataka: 7 साल के बच्चे से गलती ने ले ली ने परिवार को हिला डाला

Karnataka: 7 साल के बच्चे से गलती ने ले ली ने परिवार को हिला डाला

National : प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा

National : प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप

Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप

Mumbai : मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

Mumbai : मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870