గుజరాత్‌పై ఢిల్లీ ఘనవిజయం.. ఫైనల్లో ఆర్సీబీతో ఢీ టీమిండియా ప్లేయింగ్ 11 ప్రకటించిన చాహల్ టీ20 వరల్డ్ కప్ లో పాల్గొంటున్న జట్లన్నీ ప్రమాదకరమైనవే: ధోనీ పాక్ డ్రామా’ క్రికెట్‌కు నష్టం, ఐపీఎల్‌కే లాభం లలిత్ మోదీ సంచలనం! టీ20 వరల్డ్ కప్ 2026 సాంగ్ వచ్చేసింది నేషనల్ కబడ్డీలో విజేతగా హర్యానా టీమిండియా ఘన విజయం బీసీసీఐతో గూగుల్ ఏఐ ఒప్పందం వరుసగా 6 మ్యాచులు గెలిచిన ఏకైక జట్టు విరాట్ కోహ్లీ సరికొత్త రికార్డు గుజరాత్‌పై ఢిల్లీ ఘనవిజయం.. ఫైనల్లో ఆర్సీబీతో ఢీ టీమిండియా ప్లేయింగ్ 11 ప్రకటించిన చాహల్ టీ20 వరల్డ్ కప్ లో పాల్గొంటున్న జట్లన్నీ ప్రమాదకరమైనవే: ధోనీ పాక్ డ్రామా’ క్రికెట్‌కు నష్టం, ఐపీఎల్‌కే లాభం లలిత్ మోదీ సంచలనం! టీ20 వరల్డ్ కప్ 2026 సాంగ్ వచ్చేసింది నేషనల్ కబడ్డీలో విజేతగా హర్యానా టీమిండియా ఘన విజయం బీసీసీఐతో గూగుల్ ఏఐ ఒప్పందం వరుసగా 6 మ్యాచులు గెలిచిన ఏకైక జట్టు విరాట్ కోహ్లీ సరికొత్త రికార్డు

AB De Villiers : ऑल-टाइम फेवरेट World XI टीम का एलान!

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: July 24, 2025 • 9:42 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

केवल दो भारतीय खिलाड़‍ियों को दी जगह

AB De Villiers : दक्षिण अफ्रीका (Africa) के पूर्व कप्‍तान एबी डीविलियर्स (de Villiers) ने अपनी पसंदीदा सर्वश्रेष्‍ठ वर्ल्‍ड इलेवन का चयन किया है, जिसमें दो भारतीय खिलाड़‍ियों को जगह दी है। 41 साल के एबी डीविलियर्स इस समय डब्‍ल्‍यूसीएल में दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस का प्रतिनिधित्‍व कर रहे हैं

AB De Villiers : वर्ल्‍ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) की प्रेजेंटर शेफाली बग्‍गा ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें डीव‍िलियर्स ने अपनी टीम चुनी। एबीडी ने ओपनिंग की जिम्‍मेदारी दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्‍तान ग्रीम स्मिथ और पूर्व ऑस्‍ट्रेलियाई खिलाड़ी मैथ्‍यू हेडन को सौंपी।

एबीडी के भरोसेमंद खिलाड़ी

एबी डीविलियर्स ने ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व कप्‍तान रिकी पोंटिंग और पूर्व भारतीय कप्‍तान विराट कोहली को तीसरे व चौथे क्रम के लिए चुना। फिर पांचवें और छठे नंबर के लिए डीविलियर्स ने स्‍टीव स्मिथ व केन विलियमसन पर भरोसा जताया। भारत के पूर्व कप्‍तान एमएस धोनी को विकेटकीपिंग व बल्‍लेबाज की जिम्‍मेदारी सौंपते हुए सातवें नंबर की जगह दी गई।

गेंदबाजी में डीविलियर्स ने मिचेल जॉनसन और मोहम्‍मद आसिफ की तेज गेंदबाजी जोड़ी पर भरोसा जताया। स्पिनर्स के रूप में मुथैया मुरलीधरन और दिवंगत शेन वॉर्न को चुना। ग्‍लेन मैक्‍ग्रा को डीविलियर्स ने 12वां खिलाड़ी बनाकर रखा। एबी डीविलियर्स की वर्ल्‍ड इलेवन इस प्रकार है:

ग्रीम स्मिथ, मैथ्‍यू हेडन, रिकी पोंटिंग, विराट कोहली, स्‍टीव स्मिथ, केन विलियमसन, एमएस धोनी, मिचेल जॉनसन, मोहम्‍मद आसिफ, मुथैया मुरलीधरन और शेन वॉर्न।

भारत के खिलाफ खेली तूफानी पारी

एबी डीविलियर्स ने हाल ही में इंडिया चैंपियंस के खिलाफ नाबाद 61 रन की तूफानी पारी खेली थी। उन्‍होंने केवल 30 गेंदों में चार चौके और तीन छक्‍के की मदद से नाबाद 61 रन बनाए थे। एबीडी की पारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 206 रन बनाए।

फिर इंडिया चैंपियंस को वर्षाबाधित मैच में 18.2 ओवर में 200 रन का संशोध‍ित लक्ष्‍य मिला। इसका पीछा करते हुए इंडिया चैंपियंस की टीम 18.2 ओवर में 9 विकेट खोकर 111 रन बना सकी। दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस ने डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 88 रन से जीत दर्ज की।

एबी डी विलियर्स ने कितना लंबा छक्का मारा है?

एबीडी ने मारा इतना लंबा सिक्स…हालांकि उससे टकराकर बॉल सीधे मैदान में आकर गिरी। जिसकी वजह से मैच दोबारा शुरू हो सका। – इस विस्फोटक बैट्समैन का ये सिक्स 106 मीटर लंबा था।

एबी डिविलियर्स क्यों नहीं खेल रहे हैं?

बता दें कि एबी डिविलियर्स ने साल 2021 इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। 40 साल के हो चुके डिविलियर्स को आंख में चोट लग गई थी, जिसके कारण उन्हें विजन प्रॉब्लम हो गई थी। इसी कारण उन्होंने क्रिकेट छोड़ने का फैसला किया, लेकिन अब डिविलियर्स पूरी तरह से फिट हैं।

अन्य पढ़ें: IND vs ENG : भारत को तगड़ा झटका, ऋषभ पंत इंग्लैंड सीरीज से बाहर

#ABdeVilliers #BreakingNews #CricketLegends #CricketSelection #HindiNews #IndianPlayers #LatestNews #WorldBestXI

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.