Latest Hindi News : Sport-अभिषेक का धमाका कैलेंडर ईयर में 100 छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय

By Anuj Kumar | Updated: December 8, 2025 • 9:35 PM

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले आक्रामक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhisek Sharma) ने एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड बनाया है। इस रिकॉर्ड से साफ पता चलता है कि अभिषेक इस समय बेहतरीन फार्म में हैं।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन

अभिषेक ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पंजाब की कप्तानी करते हुए 250 के स्ट्राइक रेट (Strike Rate) से रन बनाए। छह मुकाबलों में उन्होंने 300 से अधिक रन बनाये। सर्विसेज के खिलाफ मैच में उन्होंने तीन छक्के लगाकर अर्धशतक भी जड़ा।

कैलेंडर ईयर में 100 छक्के पूरा किया

सर्विसेज के खिलाफ एलीट ग्रुप सी मैच में 34 गेंदों में 8 चौके और 3 छक्के लगाकर 62 रन बनाने के दौरान, अभिषेक ने दूसरा छक्का लगाते ही एक साल में 100 टी20 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज (Indian Batsman) बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

टी20 मैचों का विस्तृत आंकड़ा

कुल मिलाकर इस साल अब तक खेले गए 37 टी20 मैचों में उनके नाम 101 छक्के हैं।

पूर्व रिकॉर्ड और विश्व स्तर पर तुलना

अभिषेक शर्मा कौन हैं?

अभिषेक शर्मा (जन्म 4 सितंबर 2000) एक भारतीय क्रिकेटर हैं जो भारत की राष्ट्रीय टीम के लिए खेलते हैं। उन्होंने जुलाई 2024 में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ पदार्पण किया  वह बाएँ हाथ के सलामी बल्लेबाज़ और बाएँ हाथ के स्पिनर के रूप में खेलते हैं।

Read More :

# India Team News # zimbambe News #Abhisek Sharma News #Latest news #Sayeed Mustaq Ali News #south Africa news #Strike Rate News #West Indies News