IPL 2026- चेन्नई सुपरकिंग्स हार के बाद ऋतुराज ने कहा, बेहतर बल्लेबाजी करना थी जरूरी

Read Time:  1 min
चेन्नई सुपरकिंग्स
चेन्नई सुपरकिंग्स
FONT SIZE
GET APP

चेन्नई– चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के लिए आईपीएल के 19वें सत्र की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। सीएसके को अपने तीसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा

ऋतुराज गायकवाड़ ने ली हार की जिम्मेदारी

टीम के युवा कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Rituraj Gayakwad) निराश दिखाई दिए। उन्होंने कहा, “मुझे अच्छी बल्लेबाजी करनी चाहिए थी। अगर मैंने रन बना दिए होते तो मैच का परिणाम कुछ और होता, पर ऐसा नहीं हुआ।” सीएसके ने 250 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 207 रन ही बना पाए।

अन्य पढ़े: पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ‘महा-विस्फोट’

हार के कारणों का जिक्र

ऋतुराज ने हार के कई कारणों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, मैं भी टीम के प्रदर्शन से थोड़ा हैरान था। सरफराज खान, प्रशांत वीर और जेमी ओवरटन ने अच्छा खेल दिखाया। वहीं अगर मैंने शीर्ष क्रम में रन बनाये होते तो हम लक्ष्य हासिल कर सकते थे। इसलिए आरसीबी के खिलाफ मिली हार की जिम्मेदारी मैं अपने ऊपर लेता हूं।” उन्होंने यह भी कहा कि विराट कोहली का छोड़ा गया कैच और टीम डेविड की पारी मैच का परिणाम बदलने में महत्वपूर्ण रहे।

मैच की झलक

इस मैच में सीएसके ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया। आरसीबी ने टिम डेविड और पडीक्कल के अलावा कप्तान रजत पाटीदार की नाबाद 48 रन और फिल सॉल्ट की 46 रन की पारी की मदद से तीन विकेट पर 250 रन बनाए। सीएसके ने जवाब में 250 रनों का पीछा किया, लेकिन टीम केवल 207 रन ही बना पाई और हार का सामना करना पड़ा।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।