గుజరాత్‌పై ఢిల్లీ ఘనవిజయం.. ఫైనల్లో ఆర్సీబీతో ఢీ టీమిండియా ప్లేయింగ్ 11 ప్రకటించిన చాహల్ టీ20 వరల్డ్ కప్ లో పాల్గొంటున్న జట్లన్నీ ప్రమాదకరమైనవే: ధోనీ పాక్ డ్రామా’ క్రికెట్‌కు నష్టం, ఐపీఎల్‌కే లాభం లలిత్ మోదీ సంచలనం! టీ20 వరల్డ్ కప్ 2026 సాంగ్ వచ్చేసింది నేషనల్ కబడ్డీలో విజేతగా హర్యానా టీమిండియా ఘన విజయం బీసీసీఐతో గూగుల్ ఏఐ ఒప్పందం వరుసగా 6 మ్యాచులు గెలిచిన ఏకైక జట్టు విరాట్ కోహ్లీ సరికొత్త రికార్డు గుజరాత్‌పై ఢిల్లీ ఘనవిజయం.. ఫైనల్లో ఆర్సీబీతో ఢీ టీమిండియా ప్లేయింగ్ 11 ప్రకటించిన చాహల్ టీ20 వరల్డ్ కప్ లో పాల్గొంటున్న జట్లన్నీ ప్రమాదకరమైనవే: ధోనీ పాక్ డ్రామా’ క్రికెట్‌కు నష్టం, ఐపీఎల్‌కే లాభం లలిత్ మోదీ సంచలనం! టీ20 వరల్డ్ కప్ 2026 సాంగ్ వచ్చేసింది నేషనల్ కబడ్డీలో విజేతగా హర్యానా టీమిండియా ఘన విజయం బీసీసీఐతో గూగుల్ ఏఐ ఒప్పందం వరుసగా 6 మ్యాచులు గెలిచిన ఏకైక జట్టు విరాట్ కోహ్లీ సరికొత్త రికార్డు

Sports- बांग्लादेश का बड़ा कदम, महिला क्रिकेट लीग में विदेशी खिलाड़ियों को मौका

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: February 27, 2026 • 12:19 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

ढाका । बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने महिलाओं के लिए नई टी-20 लीग शुरू करने की घोषणा की है। भारत की महिला प्रीमियर लीग की तर्ज पर आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता का नाम बांग्लादेश महिला प्रीमियर लीग (WBPL) रखा गया है। टूर्नामेंट 4 से 14 अप्रैल तक खेला जाएगा और इसमें तीन टीमें हिस्सा लेंगी।

4 अप्रैल से आगाज, फाइनल ढाका में

डब्ल्यूबीपीएल का उद्घाटन मुकाबला 4 अप्रैल को चटगांव में खेला जाएगा, जबकि खिताबी मुकाबला राजधानी ढाका में आयोजित होगा। बीसीबी (BCB) को उम्मीद है कि यह लीग देश में महिला क्रिकेट को नई पहचान देगी और खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी माहौल उपलब्ध कराएगी।

भारतीय खिलाड़ियों को भी न्योता

बीसीबी ने इस लीग में भाग लेने के लिए भारतीय महिला क्रिकेटरों समेत अन्य देशों की खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया है। लीग गवर्निंग काउंसिल की प्रमुख रुबाबा डोवला ने स्पष्ट किया कि किसी भी देश की खिलाड़ी के भाग लेने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। हाल के दिनों में बीसीबी और भारतीय क्रिकेट बोर्ड के बीच कुछ मतभेदों की चर्चा रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि यह पहल दोनों बोर्डों के संबंधों को बेहतर बनाने की दिशा में भी एक कदम हो सकती है।

ड्राफ्ट सिस्टम से होगा चयन

डब्ल्यूबीपीएल में नीलामी मॉडल के बजाय ड्राफ्ट सिस्टम (Draft System) अपनाया जाएगा। प्रत्येक टीम में कम से कम दो विदेशी खिलाड़ियों को शामिल करना अनिवार्य होगा, जबकि अधिकतम संख्या तीन या चार तक हो सकती है। यह व्यवस्था टीम संतुलन और नई प्रतिभाओं को अवसर देने के उद्देश्य से की जा रही है।

अन्य पढ़े: Jaisalmer : राष्ट्रपति मुर्मू पहली बार लड़ाकू हेलिकॉप्टर में उड़ान

टी20 विश्व कप से पहले अहम मंच

आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप इसी वर्ष जून में प्रस्तावित है। ऐसे में बीसीबी को उम्मीद है कि यह लीग खिलाड़ियों के लिए अभ्यास और मैच अनुभव का बेहतरीन मंच साबित होगी। बीसीबी का मानना है कि इस प्रतियोगिता से बांग्लादेश की युवा प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव मिलेगा और महिला क्रिकेट को नई गति मिलेगी।

Read More :

#BCB News #Breaking News in Hindi #Draft System News #Final news #Hindi News #Latest news #Rubaba Dowla News #WBPL News #Women Cricekt Team News

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.