Sports- क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन, लिवर कैंसर से जंग हारें

By Anuj Kumar | Updated: February 27, 2026 • 10:50 AM

ग्रेटर नोएडा। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह (Batsman Rinku Singh) के पिता खानचंद सिंह (Khanchand Singh) का शुक्रवार सुबह करीब 4:36 बजे निधन हो गया। वह चौथे स्टेज के लिवर कैंसर से जूझ रहे थे और पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी। उनके निधन से परिवार सहित खेल जगत में शोक की लहर है।

हालत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया गया था भर्ती

मंगलवार को अचानक तबीयत अधिक बिगड़ने के बाद उन्हें ग्रेटर नोएडा (Greator Noida) के सेक्टर ओमेगा-1 स्थित यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही थी, लेकिन बीमारी अंतिम चरण में पहुंच चुकी थी।

वेंटिलेटर सपोर्ट पर चल रहा था इलाज

खानचंद सिंह को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। स्वास्थ्य में लगातार गिरावट की सूचना मिलते ही रिंकू सिंह टीम इंडिया का साथ छोड़कर तुरंत घर लौट आए थे। उस समय वह चेन्नई में टीम के साथ अभ्यास सत्र में शामिल थे। टी-20 विश्वकप के दौरान उन्हें प्रैक्टिस सेशन बीच में ही छोड़ना पड़ा।

संघर्ष के दिनों में पिता बने मजबूत सहारा

रिंकू सिंह ने अपने प्रदर्शन से भारतीय क्रिकेट में खास पहचान बनाई है। विस्फोटक बल्लेबाजी और मैच जिताऊ पारियों के लिए मशहूर रिंकू की सफलता के पीछे उनके पिता का बड़ा योगदान रहा है। संघर्ष के शुरुआती दिनों में खानचंद सिंह ने हर परिस्थिति में बेटे का हौसला बढ़ाया और उसके क्रिकेटिंग सपनों को साकार करने में अहम भूमिका निभाई। परिवार के करीबी बताते हैं कि उन्होंने हमेशा रिंकू को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

अन्य पढ़े: Jaisalmer : राष्ट्रपति मुर्मू पहली बार लड़ाकू हेलिकॉप्टर में उड़ान

अलीगढ़ में होगा अंतिम संस्कार

सूत्रों के अनुसार, पार्थिव शरीर को गृह जनपद अलीगढ़ ले जाया जा रहा है, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दुखद खबर के बाद खेल जगत, प्रशंसकों और सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई है। हर कोई इस कठिन समय में रिंकू सिंह और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहा है।

Read More :

# Batsman News # Khanchand Singh News #Aligarh news #Batsman Rinku Singh News #Breaking News in Hindi #Cricketrs Rinku Singh News #Hindi News #Latest news #Match News