Sports- तारिक के बॉलिंग एक्शन पर छिड़ी बहस, दिग्गजों की राय बंटी

Read Time:  1 min
तारिक
तारिक
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली । आईसीसी टी20 विश्वकप में इस बार पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक अपनी विवादस्पद गेंदबाजी के कारण निशाने पर हैं। तारिक गेंदबाजी के दौरान ही बीच में रुक जाते हैं जिससे बल्लेबाज संशय में फंस जाते हैं। उनके गेंदबाजी एक्शन पर कई दिग्गज क्रिकेटरों ने सवाल उठाये हैं हालांकि अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने इस गेंदबाज पर कोई कार्रवाई नहीं की है। ऐसे में क्रिकेट जगत दो गुटों में बंट गया है

एक का मानना है कि तारिक की गेंदबाजी जादुई है वहीं दूसरे गुट का मानना है कि जिस प्रकार से ये गेंदबाज पूरी बांह वाली टी-शर्ट पहनकर गेंदबाजी कर रहा है उसमें कुछ गड़बड़ है। ऐसे में नॉकआउट (Knockout) मुकाबलों से पहले आईसीसी को इस गेंदबाज के एक्शन की जांच करनी चाहिए।

अंपायर अनिल चौधरी ने उठाए सवाल

अंपायर अनिल चौधरी (Umpire Anil Chaudhary) ने भी इस स्पिनर के एक्शन पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर वह पूरी बांह वाली टी-शर्ट ही क्यों पहने रहता है? साथ ही कहा कि तारिक का मैदान पर और मैदान के बाहर हमेशा फुल टी-शर्ट पहनना समझ से परे है। इसके पीछे कुछ राज हो सकता है।

उन्होंने कहा, “जब कोई गेंदबाज भीषण गर्मी में भी अपनी आस्तीन नीचे नहीं करता और अभ्यास सत्र में भी हाफ टी-शर्ट पहनने से बचता है, तो मन में आशंका होना स्वाभाविक है। वह अपनी कोहनी के पास से क्या छुपाना चाहता है? हमने पहले भी देखा है कि संदिग्ध एक्शन वाले गेंदबाज कोहनी के मुड़ाव को छिपाने के लिए पूरी बांह की टी-शर्ट पहनते रहे हैं।” चौधरी के सोशल मीडिया पर उठाए इस सवाल के बाद पाक स्पिनर के एक्शन को लेकर बहस और तेज हो गई है।

अन्य पढ़े: Bengaluru : बेंगलुरु में महिला टेक्नीशियन की हत्या का सनसनीखेज मामला

दिग्गजों ने किया बचाव, बताया जादुई गेंदबाज

वहीं एक दिग्गज पूर्व विकेटकीपर ने तारिक का बचाव करते हुए कहा कि उसकी गेंदबाजी में जो विविधता है, वह लंबे समय बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में देखने को मिली है। उन्होंने कहा, “उनकी गेंद को विकेट के पीछे से देखना काफी अच्छा अनुभव है। वह जिस तरह से फ्लाइट देते हैं और अचानक गेंद को तेजी से टर्न कराते हैं, वह काबिले-तारीफ है।

अंपायरों को सबूतों पर बात करनी चाहिए, सिर्फ कपड़ों पर नहीं।” इस बार पाकिस्तान के सुपर-8 में पहुंचने में तारिक की अहम भूमिका रही है। उन्होंने अहम मौकों पर बड़े विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाई है। हालांकि इस गेंदबाज ने अभी तक किसी भी बायोमैकेनिकल टेस्ट में अपनी कोहनी की जांच नहीं कराई है। ऐसे में अगर जांच में उनकी कोहनी 15 डिग्री से अधिक मुड़ती दिखी तो उन पर प्रतिबंध लगना तय माना जा रहा है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।