గుజరాత్‌పై ఢిల్లీ ఘనవిజయం.. ఫైనల్లో ఆర్సీబీతో ఢీ టీమిండియా ప్లేయింగ్ 11 ప్రకటించిన చాహల్ టీ20 వరల్డ్ కప్ లో పాల్గొంటున్న జట్లన్నీ ప్రమాదకరమైనవే: ధోనీ పాక్ డ్రామా’ క్రికెట్‌కు నష్టం, ఐపీఎల్‌కే లాభం లలిత్ మోదీ సంచలనం! టీ20 వరల్డ్ కప్ 2026 సాంగ్ వచ్చేసింది నేషనల్ కబడ్డీలో విజేతగా హర్యానా టీమిండియా ఘన విజయం బీసీసీఐతో గూగుల్ ఏఐ ఒప్పందం వరుసగా 6 మ్యాచులు గెలిచిన ఏకైక జట్టు విరాట్ కోహ్లీ సరికొత్త రికార్డు గుజరాత్‌పై ఢిల్లీ ఘనవిజయం.. ఫైనల్లో ఆర్సీబీతో ఢీ టీమిండియా ప్లేయింగ్ 11 ప్రకటించిన చాహల్ టీ20 వరల్డ్ కప్ లో పాల్గొంటున్న జట్లన్నీ ప్రమాదకరమైనవే: ధోనీ పాక్ డ్రామా’ క్రికెట్‌కు నష్టం, ఐపీఎల్‌కే లాభం లలిత్ మోదీ సంచలనం! టీ20 వరల్డ్ కప్ 2026 సాంగ్ వచ్చేసింది నేషనల్ కబడ్డీలో విజేతగా హర్యానా టీమిండియా ఘన విజయం బీసీసీఐతో గూగుల్ ఏఐ ఒప్పందం వరుసగా 6 మ్యాచులు గెలిచిన ఏకైక జట్టు విరాట్ కోహ్లీ సరికొత్త రికార్డు

French Open: जोकोविच फ्रेंच ओपन का सेमीफाइनल हारे

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: June 7, 2025 • 8:03 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

24 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले नोवाक जोकोविच फ्रेंच ओपन 2025 का सेमीफाइनल मैच हार गए हैं। इसी के साथ उनका 25वां ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना भी टूट गया है। 38 साल के सर्बिया के स्टार को 23 साल के इटली के जैनिक सिनर ने 6-4, 7-5, 7-6 (3) से हराया। यह मैच 3 घंटा और 16 मिनट में चला।

सिनर से सीधे सेटों में हारने के बाद जोकोविच ने अपना बैग नीचे रखा। दर्शकों को आभार जताते हुए कहा- ‘शायद यह मेरा आखिरी मैच था। मुझे नहीं पता, इसलिए मैं आखिर में थोड़ा अधिक भावुक हूं। अगर यह फ्रेंच ओपन में मेरे करियर का आखिरी मैच था तो दर्शकों ने जिस तरह से मेरा समर्थन किया उसे देखते हुए यह अद्भुत था।’ जोकोविच अगले साल फ्रेंच ओपन तक 39 वर्ष के हो जाएंगे।

इससे पहले जोकोविच ने ब्रिटेन के कैमरून नोरी को हराकर फ्रेंच ओपन में अपनी 100वीं जीत दर्ज की थी, जिससे वह राफेल नडाल के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए।

वर्ल्ड नंबर-1 सिनर और अल्काराज के बीच फाइनल

वर्ल्ड नंबर-1 जैनिक सिनर का फाइनल में सामना रविवार (8 जून) को वर्ल्ड नंबर-2 खिलाड़ी स्पेन के कार्लोस अल्काराज से होगा। पहले सेमीफाइनल में इटली के लोरेंजो मुसेट्टी ने कार्लोस अल्काराज के खिलाफ मुकाबला बीच में ही छोड़ दिया था। 8वीं सीड मुसेट्टी ने मुकाबले से जब हटने का फैसला किया, उस समय अल्काराज 4-6, 7-6 (3), 6-0, 2-0 से आगे चल रहे थे।

24 ग्रैंड स्लैम जीत चुके हैं जोकोविच

नोवाक जोकोविच अब तक 24 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके हैं। उन्होंने 10 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 3 फ्रेंच ओपन, 7 विंबलडन और 4 यूएस ओपन खिताब अपने नाम किए हैं। वह कई बार वर्ल्ड नंबर 1 रह चुके हैं और सबसे ज्यादा हफ्तों तक टॉप रैंकिंग पर रहने का रिकॉर्ड भी बना चुके हैं।

यहां नडाल सबसे सफल खिलाड़ी

Read more: CSK और MS Dhoni की विफलताओं से नोवाक जोकोविच ले सकते हैं सबक

#novak djokovic Breaking News In Hindi Headlines in Hindi Hindi News Hindi News Headlines Hindi News Live Hindi Samachar hindi Vaartha Latest news in Hindi News in Hindi today hindi vaartha news today news ताज़ा ख़बर ब्रेकिंग न्यूज़ हिन्दी समाचार

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.