चेन्नई । उभरते हुए बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने जिस प्रकार आईपीएल (IPL) के अपने पहले ही मैच में आक्रामक पारी खेली है, उसके बाद से ही कई दिग्गजों ने उसे राष्ट्रीय टीम में शामिल करने की मांग की है। वैभव ने पहले ही मैच में 15 गेंदों में अर्धशतक लगा दिया था। वहीं पिछले सत्र में वैभव ने 35 गेंद में शतक लगाकर अपनी पहचान बनायी थी। उसके बाद से ही वह नए-नए रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं।
अश्विन ने दी संयम बरतने की सलाह
इसके बाद भी अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) का मानना है कि वैभव अभी बच्चा है और उसे इतनी जल्दी राष्ट्रीय टीम में लाने की कोई जरूरत नहीं है, इससे उस पर बेवजह दबाव पड़ेगा। अश्विन ने कहा कि वैभव को शामिल करने में जल्दबाजी की जरूरत नहीं है, हालांकि वैभव को शामिल करने की मांग देश ही नहीं विदेश के दिग्गज पूर्व क्रिकेटरों की तरफ से भी आई है।
विदेशी दिग्गजों का मिला समर्थन
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन के अनुसार वैभव अब अगले चरण के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनके हाथ में होता तो वह सूर्यवंशी को इस साल इंग्लैंड का दौरा करने जाने वाली भारतीय टीम में जरूर रखते। भले ही उन्हें हर मैच नहीं खिलाते, लेकिन टूर पर जरूर ले जाते और कुछ मैच खिलाते।
भारतीय क्रिकेट दिग्गज भी समर्थन में
इसी तरह महान लेग स्पिनर अनिल कुंबले और पूर्व सलामी बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू भी इस पक्ष में हैं कि अगर वैभव सूर्यवंशी इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखते हैं तो उन्हें भारतीय टीम में लिया जाना चाहिए।
अंतरराष्ट्रीय स्तर के दबाव पर चिंता
वहीं अश्विन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने से वैभव पर दबाव बनेगा, जिसकी अभी जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, “उसे इस तरह का बोझ मत दीजिए। वह अभी बड़ा नहीं हुआ है। वह अभी बच्चा है।”
धोनी का उदाहरण देकर समझाया
अश्विन ने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर महेंद्र सिंह धोनी 45 की उम्र तक खेल रहे हैं, तो सूर्यवंशी अगर 40 तक भी खेले तो उसके पास अभी ढाई दशक का क्रिकेट बचा हुआ है। उन्होंने कहा, “उसे अकेला छोड़ दीजिए, वह सही समय पर अपने-आप आ जाएगा।”
अन्य पढ़े: इरफान पठान का बयान, दिल्ली को जीत दिलाने अक्षर पटेल को निरंतरता बनाए रखनी होगी
धैर्य रखने की अपील
अश्विन ने अंत में कहा कि वैभव काफी अच्छा खिलाड़ी है और वह भारत की ओर से खेलने की क्षमता रखता है, लेकिन अभी उसमें समय है। इसलिए सभी को इंतजार करना चाहिए।
Read More :