Sports- विश्वकप फाइनल में भारत-जिम्बाब्वे की टक्कर देखना चाहते हैं द्रविड़

By Anuj Kumar | Updated: February 23, 2026 • 12:55 PM

मुम्बई । पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के अनुसार भारतीय टीम विश्वकप फाइनल (World Cup Final) में पहुंचने की प्रबल दावेदार है। द्रविड़ के अनुसार इस टूर्नामेंट में अब तक भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा है। सबसे अधिक सकारात्मक बात ये है कि टीम किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं रही है। टीम में गहरायी है और उसका हर खिलाड़ी मैच का रुख मोड़ सकता है। साथ ही कहा कि दूसरी टीम के तौर पर अगर जिम्बाब्वे (Zimbambe) से फाइनल में भारत का मुकाबला होता है तो उन्हें खुशी होगी। उन्होंने कहा कि जिम्बाब्वे ने इस बार काफी अच्छा खेल दिखाया है और वह भी फाइनल में खेलने की दावेदार बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम को अपनी मैच योजनाओं पर बने रहना चाहिए।

भारतीय टीम की गहराई सबसे बड़ी ताकत

द्रविड़ ने कहा, “मुझे लगता है कि हम कुछ खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं हैं। हमारे पास टीम में गहराई है। तो आप उम्मीद कर सकते हैं कि यह गहराई निखरकर सामने आएगी। टी20 क्रिकेट में कुछ भी तय नहीं होता है। यह खेल का सबसे अस्थिर फॉर्मेट है, और किसी भी दिन, जैसा मैंने कोच के रूप में भी सीखा है, आप हार सकते हैं। इसलिए अपनी योजनाओं पर रहो, जो कर सकते हो करो और अच्छे की उम्मीद करो।”

जिम्बाब्वे के प्रदर्शन की सराहना

टी20 विश्वकप में इस बार जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप मैच में जिस प्रकार हराया, उससे उसके हौसले बुलंद हैं। इसके बाद उसने श्रीलंका को भी मात दी। द्रविड़ ने कहा, “अगर जिम्बाब्वे फाइनल में पहुंचता है तो उसके क्रिकेट के लिए यह अच्छा अनुभव होगा। मैं चाहूंगा कि भारत के साथ कोई छोटी टीम भी फाइनल में पहुंचे। यह बहुत अच्छा होगा।”

अन्य पढ़े: Bengaluru : बेंगलुरु में महिला टेक्नीशियन की हत्या का सनसनीखेज मामला

एसोसिएट टीमों ने बढ़ाया रोमांच

द्रविड़ ने कहा कि इस बार एसोसिएट देशों ने भी शानदार प्रदर्शन कर टेस्ट खेलने वाले देशों को कड़ी टक्कर दी है। पाकिस्तान को नीदरलैंड्स से जबकि भारत को अमेरिका ने कड़ी चुनौती दी। उन्होंने कहा कि छोटी टीमों के बेहतर प्रदर्शन से मुकाबलों का रोमांच बढ़ा है। उन्होंने कहा, “जिस प्रकार से इन टीमों ने खेला है, उससे मुझे काफी अच्छा लगा। इससे एसोसिएट देशों की प्रतिभा सामने आ रही है। हालांकि मामूली अंतर से ये सुपर-8 में क्वालिफाई नहीं कर पाईं, लेकिन भविष्य इनका काफी उज्ज्वल है। इन टीमों के पास कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं।”

Read More :

# Rahul Dravid news # zimbambe News #Breaking News in Hindi #Dravid News #Hindi News #Latest news #Mumbai news #Pakistan news #World Cup Final News