Sports- टी20 विश्वकप पर निगाहें, जीत के लिए पूरी तरह तैयार- स्मृति मंधाना

Read Time:  1 min
स्मृति मंधाना
स्मृति मंधाना
FONT SIZE
GET APP

केनबरा । भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप कप्तान स्मृति मंधाना ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली सफलता से टीम का मनोबल बढ़ा है और अब उसका लक्ष्य आगामी टी20 विश्वकप क्रिकेट टूर्नामेंट जीतना है। महिला टी20 विश्व कप इंग्लैंड और वेल्स में 12 जून से पांच जुलाई तक आयोजित किया जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया पर जीत से बढ़ा आत्मविश्वास

मंधाना ने कहा है कि टीम काफी अच्छा खेल रही है और उसकी सभी खिलाड़ी लय में हैं। टीम ने जिस प्रकार से एकदिवसीय विश्वकप जीता था, उसी तर्ज पर अब वह टी20 विश्वकप जीतना चाहती है। मंधाना (Mandhana) ने कहा, मुझे लगता है कि हम एक ऐसे बदलाव के दौर में हैं जहां हम विश्व क्रिकेट पर अपना प्रभाव बनाना चाहते हैं। हम किसे हराते हैं, कहां हराते हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हम बस उन्हें लगातार हराने और शीर्ष पर बने रहने में सफल होना चाहते हैं।”

एडिलेड में दमदार प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला के तीसरे और अंतिम टी20 मैच में मंधाना ने 82 रन बनाये जिससे भारतीय टीम को आसानी से जीत मिली। मंधाना ने कहा,मुझे एडिलेड शहर बहुत पसंद है। यहां खेलने से पहले भी मुझे यह शहर पसंद था। यह बहुत शांत और सुंदर शहर है।”

अन्य पढ़े: Bengaluru : बेंगलुरु में महिला टेक्नीशियन की हत्या का सनसनीखेज मामला

टी20 पर पूरा फोकस

मंधाना ने कहा, यह साल टी20 का साल है। पिछला साल एकदिवसीय क्रिकेट का साल था जिसमें हमने बहुत सारे एकदिवसीय मैच खेले, पर अब हम अपने टी20 खेल पर काम कर रहे हैं। हम यह भी तय कर रहे हैं कि टी20 के लिए हमारी सर्वश्रेष्ठ एकादश और सर्वश्रेष्ठ 15 खिलाड़ी कैसे होने चाहिए।” उन्होंने आगे कहा कि महिला क्रिकेट लीग (डब्ल्यूपीएल) होने से भी टीम को टी20 प्रारूप में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।