Sports- पंड्या की कप्तानी में खिताब पर नजरें, मुंबई उतरेगी नए जोश के साथ- हरभजन

By Anuj Kumar | Updated: March 18, 2026 • 1:15 PM

नई दिल्ली । दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा है कि हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में मुंबई इंडियंस इस बार खिताबी जीत के इरादे से उतरेगी। हरभजन (Harbhajan) के अनुसार पंड्या का लक्ष्य पिछले 5 सालों से चले आ रहे खिताबी इंतजार को समाप्त करना रहेगा।

आक्रामक कप्तानी होगी अहम

हरभजन के अनुसार जीत के लिए पंड्या को आगे बढ़कर आक्रामक अंदाज में कप्तानी करनी होगी। इस पूर्व स्पिनर ने कहा है कि मुम्बई (Mumbai) को सलामी जोड़ी को लेकर भी अपनी स्थिति साफ करनी चाहिये। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह की भूमिका भी तय करनी होगी।

हरफनमौला प्रदर्शन की जरूरत

उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि हार्दिक को अपने स्वाभाविक अंदाज में ही खेलना चाहिये। उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ गेम दिखाना होगा। उन्हें बल्लेबाजी के साथ ही गेंदबाजी में भी अहम भूमिका निभानी होगी। जिस प्रकार उन्होंने टी-20 विश्व कप में गेंदबाजी की थी, वैसी ही उन्हें आईपीएल में भी करनी होगी।

टीम में भरोसा और नेतृत्व जरूरी

हरभजन ने कहा, जब कोई कप्तान आगे बढ़कर टीम की अगुवाई करता है और रास्ता दिखाता है, तो बाकी खिलाड़ी भी उसका साथ देते हैं। यह सब भरोसे पर निर्भर करेगा। अगर हार्दिक और उनकी टीम पहले दिन से ही तय कर ले कि उनका लक्ष्य खिताब जीतना है तो मुम्बई टीम को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक पाएगा।

प्लेइंग इलेवन को लेकर असमंजस

वहीं रयान रिकल्टन और क्विंटन डी कॉक को अंतिम ग्यारह में रखे जाने के सवाल पर हरभजन ने कहा कि दोनों को एक साथ खिलाए जाने की संभावना कम है। उन्होंने कहा कि टीम में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जैसे शीर्ष बल्लेबाज पहले से मौजूद हैं, ऐसे में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा।

Read More :

# Hardik Pandya News # Pandya News # Sport news #Mumbai news #Playing Eleven News