लखनऊ । पिछले काफी समय से फिट नहीं होने के कारण खेल से दूर रहे लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव आईपीएल (IPL News) के इस सत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार हैं। मयंक ने कहा कि पहले वह अपने शरीर पर ज्यादा ध्यान नहीं देते थे, पर अब वह करियर को बचाने के लिए काफी सजग हैं।
चोटों ने करियर को किया प्रभावित
मयंक को कई बार चोट के कारण खेल से दूर होना पड़ा है। आईपीएल 2024 में चोट लगने से उन्हें बड़ा झटका लगा था। इसके बाद वह लगातार चोट से परेशान रहे और आईपीएल 2025 के शुरुआती मैचों के बाद बाहर हो गए।
रिहैब के बाद मैदान पर वापसी
अब वह बेंगलुरु के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (Centre of Exellence) में रिहैबिलिटेशन पूरा करके आईपीएल में वापसी को तैयार हैं। मयंक ने कहा, ‘सर्जरी के बाद मेरे लिए सब कुछ बदल गया। पहले मैं अपना ध्यान नहीं रखता था, लेकिन अब मैं रिकवरी, पोषण और नींद पर पूरा ध्यान देता हूं।’
बुमराह से मिली प्रेरणा और सलाह
मयंक ने बताया कि एनसीए में उनकी मुलाकात जसप्रीत बुमराह (Jaspreet Bumrah) से हुई, जिन्होंने भी ऐसी ही सर्जरी कराई थी। बुमराह के अनुभव और सलाह ने उन्हें वापसी के लिए मानसिक रूप से मजबूत बनाया।
तेज रफ्तार से बनाई पहचान
मयंक ने अपने डेब्यू मैच में ही 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सभी को चौंका दिया था। उन्होंने 156.7 किमी प्रति घंटे की गति से गेंद फेंककर खास पहचान बनाई, जो आईपीएल की सबसे तेज गेंदों में शामिल है।
अन्य पढ़े: Gujrat- वडोदरा में कांग्रेस का जोर, राहुल गांधी आदिवासी सम्मेलन से भरेंगे हुंकार
टीम इंडिया में जगह बनाने पर नजर
अब तक 6 आईपीएल मैचों में 9 विकेट ले चुके मयंक यादव की नजरें इस सीजन में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टी20 टीम में अपनी जगह पक्की करने पर टिकी हैं।
Read More :