తెలుగు | Epaper

Sports-गावस्कर का सुझाव- टी20 विश्वकप में सैमसन नहीं, ईशान को मिले मौका

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Sports-गावस्कर का सुझाव- टी20 विश्वकप में सैमसन नहीं, ईशान को मिले मौका

मुम्बई । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर (Sunil Gawaskar) ने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की जमकर प्रशंसा की है और उन्हें टी20 विश्वकप टीम में शामिल करने की वकालत की है। गावस्कर का मानना है कि बड़े टूर्नामेंट (Turnament) में प्रयोग नहीं, बल्कि फॉर्म में चल रहे खिलाड़ियों पर भरोसा किया जाना चाहिए।

फॉर्म को प्राथमिकता देने की सलाह

गावस्कर ने कहा कि टी20 विश्वकप (T 20 World cup) जैसे अहम टूर्नामेंट में जोखिम लेने की कोई गुंजाइश नहीं होती। ऐसे में खराब फॉर्म से गुजर रहे संजू सैमसन की जगह ईशान किशन को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि जो खिलाड़ी रन बना रहा हो, उसी को अंतिम टीम में जगह मिलनी चाहिए।

न्यूजीलैंड सीरीज में सैमसन का खराब प्रदर्शन

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में संजू सैमसन का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। सैमसन पांच पारियों में सिर्फ 46 रन ही बना सके, जिससे उनकी फॉर्म पर सवाल खड़े हो गए। गावस्कर ने कहा कि इतने मौके मिलने के बावजूद लय न पकड़ पाना चिंता का विषय है।

ईशान किशन ने किया दमदार प्रदर्शन

दूसरी ओर ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए चार मैचों में 215 रन बनाए। उन्होंने दूसरे टी20 में अर्धशतक और पांचवें टी20 में शानदार शतक जड़कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। गावस्कर ने कहा कि इस प्रदर्शन के बाद ईशान की दावेदारी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

अंतिम ग्यारह में जगह लगभग पक्की

गावस्कर का मानना है कि ईशान किशन ने अपने प्रदर्शन से लगभग अंतिम ग्यारह में जगह पक्की कर ली है। तिलक वर्मा की वापसी की स्थिति में सैमसन को ही बाहर बैठना पड़ सकता है, क्योंकि तिलक ने भी कई मौकों पर खुद को साबित किया है।

विश्वकप में जोखिम से बचने की चेतावनी

गावस्कर ने कहा, “विश्वकप जैसे बड़े टूर्नामेंट में आप प्रयोग नहीं कर सकते। सैमसन को पूरे पांच मैच मिले, लेकिन वह लय में नहीं आ सके। इससे साफ है कि उनका आत्मविश्वास भी प्रभावित हुआ है।”

अन्य पढ़े: डिकॉक का तूफानी शतक

ग्रुप ए में भारत की चुनौती

टी20 विश्वकप में भारतीय टीम को ग्रुप ए में नामीबिया, नीदरलैंड्स, पाकिस्तान और यूएसए के साथ रखा गया है। टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यूएसए के खिलाफ खेलेगी।

Read More :

IPL 2026- आईपीएल में आज भिड़ेंगे गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स, शाम 7.30 से होगा मैच

IPL 2026- आईपीएल में आज भिड़ेंगे गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स, शाम 7.30 से होगा मैच

वानखेड़े में मुंबई की धाकड़ जीत और अनुकूल रॉय का हैरतअंगेज कैच

वानखेड़े में मुंबई की धाकड़ जीत और अनुकूल रॉय का हैरतअंगेज कैच

IPL- रोहित ने रचा इतिहास, 550 छक्कों के साथ कई रिकॉर्ड किए अपने नाम

IPL- रोहित ने रचा इतिहास, 550 छक्कों के साथ कई रिकॉर्ड किए अपने नाम

IPL 2026- विराट को लेकर रायुडू का बड़ा बयान-अभी और बेहतर खेलेंगे कोहली

IPL 2026- विराट को लेकर रायुडू का बड़ा बयान-अभी और बेहतर खेलेंगे कोहली

IPL2026- ऋषभ पंत का धमाका, सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

IPL2026- ऋषभ पंत का धमाका, सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

MI ने बनाया नया रन चेज़ रिकॉर्ड

MI ने बनाया नया रन चेज़ रिकॉर्ड

रोहित-रिकेल्टन के अर्धशतक से MI मजबूत

रोहित-रिकेल्टन के अर्धशतक से MI मजबूत

‘यॉर्कर किंग’ जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी

‘यॉर्कर किंग’ जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी

IPL 2026- मिट्टी से मैदान तक, मंगेश यादव की संघर्ष और सपनों की प्रेरक कहानी

IPL 2026- मिट्टी से मैदान तक, मंगेश यादव की संघर्ष और सपनों की प्रेरक कहानी

IPL 2026- आईपीएल की शुरुआत से पहले बड़ा झटका, धोनी शुरुआती मैचों से बाहर

IPL 2026- आईपीएल की शुरुआत से पहले बड़ा झटका, धोनी शुरुआती मैचों से बाहर

धोनी के प्रशंसकों को झटका

धोनी के प्रशंसकों को झटका

RCB vs SRH, IPL 2026 का पहला मुकाबला

RCB vs SRH, IPL 2026 का पहला मुकाबला

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870