Sports- वैलेंटाइन डे पर हार्दिक पांड्या का खास अंदाज़, माहिका शर्मा के लिए सरप्राइज

By Anuj Kumar | Updated: February 15, 2026 • 12:49 PM

नई दिल्ली। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) इन दिनों टी20 विश्व कप 2026 में व्यस्त हैं, लेकिन इस व्यस्त शेड्यूल के बीच भी उन्होंने वैलेंटाइन डे पर अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा (Mahika Sharma) को एक बेहद खास और निजी सरप्राइज दिया है। नताशा स्टैनकोविक से तलाक के बाद यह पहला मौका है जब हार्दिक ने अपने शरीर पर एक भावनात्मक टैटू बनवाया है, जिसने उनके नए रिश्ते की गहराई को सुर्खियों में ला दिया है।

वैलेंटाइन डे पर खास प्यार भरा इशारा

हार्दिक का यह सरप्राइज सिर्फ एक तोहफा नहीं, बल्कि उनके जीवन के नए अध्याय का प्रतीक माना जा रहा है। टैटू के जरिए उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करने का संकेत दिया है, जो सोशल मीडिया और क्रिकेट गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

टैटू डिजाइन में छुपा खास मतलब

हार्दिक ने अपनी गर्दन पर एक यूनिक और स्थायी टैटू गुदवाया है, जिसे एलियंस टैटू (Alians Tattu) की टीम ने डिजाइन किया। इस टैटू में ‘एम’ अक्षर के साथ दो तेंदुओं का आर्टवर्क है। पहला तेंदुआ बोल्ड और वास्तविक रूप में उभरा है, जो शक्ति, आत्मविश्वास और जुनून का प्रतीक है। दूसरा तेंदुआ बहती हुई लाइनों में बना है, जो पहले तेंदुए के चारों ओर घूमते हुए ‘एम’ यानी माहिका के नाम का पहला अक्षर बनाता है। यह डिजाइन दो मजबूत व्यक्तित्वों के बीच संतुलन और साझेदारी को दर्शाता है।

दिल्ली में बनवाया टैटू, कोलंबो रवाना

जानकारी के मुताबिक, हार्दिक ने यह टैटू दिल्ली में टीम इंडिया के दूसरे मुकाबले के दौरान बनवाया। इसके तुरंत बाद वे कोलंबो के लिए रवाना हो गए, जहां भारत को 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मैच खेलना है।

अन्य पढ़े: बांग्लादेश में BNP लहर, तारिक की डबल जीत!

निजी जिंदगी में भी दिखा वही समर्पण

मैदान पर जिम्मेदारी निभाने वाले हार्दिक पांड्या अब निजी रिश्तों में भी उतनी ही गंभीरता और समर्पण दिखाते नजर आ रहे हैं। उनका यह नया टैटू सिर्फ प्यार का इजहार नहीं, बल्कि उनके जीवन की नई शुरुआत का भी प्रतीक बन गया है।

Read More :

# Hardik Pandya News # Mahika Sharma News # Natasa Staincovik News #Allian Tattu News #Delhi news #Hardik Pandya News #High Voltage News #Sports news #Valentines Day News