Sports- हार्दिक पांड्या बोले- कड़े अभ्यास और अनुशासन से हासिल की फिटनेस

By Anuj Kumar | Updated: February 14, 2026 • 11:57 AM

नई दिल्ली। भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने कहा है कि उनकी फिटनेस के पीछे लंबा और कठिन अभ्यास दौर है। उन्होंने बताया कि निरंतर मेहनत और अनुशासन की वजह से ही वह खुद को पूरी तरह फिट महसूस कर रहे हैं।

नामीबिया के खिलाफ शानदार अर्धशतक

हार्दिक पांड्या ने नामीबिया (Namibia) के खिलाफ तेज अर्धशतक लगाकर भारतीय टीम (India team) की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। अपने प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा, मैं इस समय खेल का पूरा आनंद उठा रहा हूं। तैयारी के लिए जो समय मिला, उसमें मैंने कड़ा अभ्यास किया और अब उसका नतीजा सामने आया है।”

बल्लेबाजी मेरे दिल के करीब

पांड्या ने कहा कि उन्हें बल्लेबाजी ज्यादा पसंद है और जब भी मौका मिलता है, वह उसका भरपूर फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा, एक ऑलराउंडर के तौर पर मैं हमेशा अपनी बल्लेबाजी को बेहतर करने का प्रयास करता हूं। साथ ही गेंदबाजी और बल्लेबाजी के बीच संतुलन बनाए रखना भी जरूरी है।”

अनुशासन और मेहनत से आया संतुलन

हार्दिक पांड्या ने बताया कि कड़ा अनुशासन, मेहनत और समर्पण ही उनकी फिट बॉडी का राज है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य दोनों स्किल्स—बल्लेबाजी और गेंदबाजी—का सही तरीके से इस्तेमाल करना है, ताकि टीम को हर परिस्थिति में फायदा मिल सके।

आर्मी कैंप जैसी ट्रेनिंग से खुद को रखते हैं तैयार

उन्होंने बताया कि बड़े टूर्नामेंट या सीरीज से पहले वह खुद को पूरी तरह झोंक देते हैं।
“पर्दे के पीछे बहुत मेहनत होती है। मैं आर्मी कैंप जैसी ट्रेनिंग करता हूं, सुबह और शाम सेशन होते हैं। महीने भर तक खुद को एक सख्त रूटीन में रखता हूं—अच्छा खाना, पूरी नींद और सही आदतें। इससे मुझे लय मिलती है और शरीर भी मैदान पर साथ देता है।”

अन्य पढ़े: बांग्लादेश चुनाव: हिंसा के साये में वोटिंग

देश के लिए खेलना सबसे बड़ी प्राथमिकता

हार्दिक पांड्या ने कहा कि देश के लिए खेलना हमेशा गर्व की बात रही है और यही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा है। इसके लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है और मैं वही करता हूं। मैं हर बड़े टूर्नामेंट के लिए खुद को पूरी तरह तैयार रखता हूं

Read More :

# All Rounder News # Army Camp News # Namibia news # Turnament News #Batsman News #Hardik Pandya News #India Team news #Latest news #Sports news