T20 World Cup 2026 : IND vs USA टॉप ऑर्डर फेल, सूर्या ने संभाला भारत

By Sai Kiran | Updated: February 7, 2026 • 9:39 PM

T20 World Cup 2026 : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अमेरिका के खिलाफ भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा। हालांकि कप्तान सूर्यकुमार यादव की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सका। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 161 रन बनाए।

भारतीय पारी की शुरुआत बेहद खराब रही। दूसरे T20 ओवर में ही अभिषेक (T20 World Cup 2026) शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद ईशान किशन (20), तिलक वर्मा (25) और शिवम दुबे (0) भी जल्दी पवेलियन लौट गए। पावरप्ले के अंदर भारत ने चार अहम विकेट गंवा दिए थे।

अन्य पढ़े: अमेरिका-ईरान तनाव

ऐसे मुश्किल हालात में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 49 गेंदों में नाबाद 84 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को 150 के पार पहुंचाया। रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल बड़ी पारी नहीं खेल सके। अमेरिका की ओर से शैडली वान शाल्कविक ने तीन विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजी को झकझोर दिया।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

#Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper breakingnews IND vs USA live score India 161 runs India vs USA T20 World Cup 2026 Indian batting collapse Shadley van Schalkwyk wickets Suryakumar Yadav half century T20 World Cup live news USA vs India match update