India 175 score : टी20 विश्व कप 2026 के तहत कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत की पारी समाप्त हो गई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। एक समय बड़ा स्कोर बनता दिख रहा था, लेकिन पाकिस्तान के स्पिन आक्रमण ने बीच के ओवरों में भारत की रफ्तार रोक दी।
मैच की शुरुआत में भारत को झटका लगा जब ओपनर अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन ने आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए 27 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 40 गेंदों पर 77 रन (10 चौके, 3 छक्के) बनाकर टीम को मजबूत आधार दिया। तिलक वर्मा (25) ने उनका अच्छा साथ निभाया।
अन्य पढ़े: पाकिस्तान की दो टूक
भारत बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहा था तभी पार्ट-टाइम (India 175 score) स्पिनर सैम अयूब ने मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने पहले ईशान किशन को आउट किया और फिर लगातार गेंदों पर तिलक वर्मा तथा हार्दिक पांड्या को पवेलियन भेजकर भारत को दबाव में ला दिया। अंत में कप्तान सूर्यकुमार यादव की तेज़ बल्लेबाज़ी से भारत सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सका।
पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने छह स्पिनरों का इस्तेमाल कर नया रिकॉर्ड बनाया, जबकि सैम अयूब तीन विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज़ रहे। भारत ने पाकिस्तान के सामने 176 रन का लक्ष्य रखा।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :