India AI Impact : देश की राजधानी दिल्ली में “इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026” का भव्य शुभारंभ हुआ है। इस सम्मेलन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की भूमिका, समावेशी विकास और सतत प्रगति में उसके योगदान पर व्यापक चर्चा की जाएगी। 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और 500 से अधिक वैश्विक एआई विशेषज्ञ, सीईओ और शोधकर्ता इसमें भाग ले रहे हैं। ग्लोबल साउथ में इस स्तर का एआई सम्मेलन पहली बार आयोजित किया जा रहा है।
यह समिट 20 फरवरी तक चलेगा। 19 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन भाषण देंगे, जिसमें समावेशी और जिम्मेदार एआई विकास पर भारत की दृष्टि तथा वैश्विक सहयोग की दिशा प्रस्तुत की जाएगी। सम्मेलन में 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और 60 मंत्री एवं उपमंत्री भाग ले रहे हैं।
अन्य पढ़े: ICL फिनकॉर्प NCD: 12.25% तक ब्याज पाने का मौका
समिट के अंतर्गत आयोजित “AI for All”, “AI by Her” और “Yuva AI” ग्लोबल (India AI Impact) इम्पैक्ट चैलेंज विशेष आकर्षण हैं। इन प्रतियोगिताओं के लिए 60 देशों से 4,650 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो जिम्मेदार एआई नवाचार में भारत के उभरते वैश्विक केंद्र बनने का संकेत देते हैं। चयनित 70 टीमें 16–17 फरवरी को भारत मंडपम और सुषमा स्वराज भवन में अपने नवाचार प्रस्तुत करेंगी।
18 फरवरी को आईआईटी हैदराबाद के सहयोग से “एआई और उसका प्रभाव” विषय पर एक रिसर्च सिम्पोजियम आयोजित किया जाएगा। इसमें केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव और एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलार कारिस सहित कई वैश्विक विशेषज्ञ भाग लेंगे।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :