గుజరాత్‌పై ఢిల్లీ ఘనవిజయం.. ఫైనల్లో ఆర్సీబీతో ఢీ టీమిండియా ప్లేయింగ్ 11 ప్రకటించిన చాహల్ టీ20 వరల్డ్ కప్ లో పాల్గొంటున్న జట్లన్నీ ప్రమాదకరమైనవే: ధోనీ పాక్ డ్రామా’ క్రికెట్‌కు నష్టం, ఐపీఎల్‌కే లాభం లలిత్ మోదీ సంచలనం! టీ20 వరల్డ్ కప్ 2026 సాంగ్ వచ్చేసింది నేషనల్ కబడ్డీలో విజేతగా హర్యానా టీమిండియా ఘన విజయం బీసీసీఐతో గూగుల్ ఏఐ ఒప్పందం వరుసగా 6 మ్యాచులు గెలిచిన ఏకైక జట్టు విరాట్ కోహ్లీ సరికొత్త రికార్డు గుజరాత్‌పై ఢిల్లీ ఘనవిజయం.. ఫైనల్లో ఆర్సీబీతో ఢీ టీమిండియా ప్లేయింగ్ 11 ప్రకటించిన చాహల్ టీ20 వరల్డ్ కప్ లో పాల్గొంటున్న జట్లన్నీ ప్రమాదకరమైనవే: ధోనీ పాక్ డ్రామా’ క్రికెట్‌కు నష్టం, ఐపీఎల్‌కే లాభం లలిత్ మోదీ సంచలనం! టీ20 వరల్డ్ కప్ 2026 సాంగ్ వచ్చేసింది నేషనల్ కబడ్డీలో విజేతగా హర్యానా టీమిండియా ఘన విజయం బీసీసీఐతో గూగుల్ ఏఐ ఒప్పందం వరుసగా 6 మ్యాచులు గెలిచిన ఏకైక జట్టు విరాట్ కోహ్లీ సరికొత్త రికార్డు

Latest Hindi News : एशिया कप में भारत की बादशाहत, तिलक बना हीरो, पाकिस्तान 3-0 से ध्वस्त

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: September 29, 2025 • 1:18 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

नई दिल्ली। एशिया कप-2025 का फाइनल भारत और पाकिस्तान (India Vs Pakistan) के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया और जैसा रोमांचक मुकाबला फाइनल से उम्मीद की जाती है, वैसा ही देखने को मिला। उतार-चढ़ाव भरे इस मैच में अंततः भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत ने एशिया कप का नौंवां खिताब जीता और पाकिस्तान पर लगातार तीसरी जीत दर्ज की।

पाकिस्तान की बल्लेबाजी लड़खड़ाई

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़ा स्कोर खड़ा करने का मौका गंवा दिया और पूरी टीम 19.1 ओवर में 146 रन बनाकर ढेर हो गई। पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान (57 रन) और फखर जमां (46 रन) ने सबसे ज्यादा योगदान दिया।

भारत की शुरुआत लड़खड़ाई

147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को शुरुआती झटके लगे। अभिषेक (5 रन), सूर्यकुमार यादव (1 रन) और गिल (12 रन) सस्ते में पवेलियन लौट गए। 20 रन पर भारत के तीन विकेट गिर चुके थे और टीम मुश्किल में थी।

तिलक-संजू ने दिलाई राहत

इस स्थिति में तिलक वर्मा (69 नाबाद) (Tilak Verma) और संजू सैमसन (24 रन) ने पारी को संभाला। दोनों ने धैर्य और आक्रामकता का संतुलन बनाते हुए भारतीय टीम को मैच में वापस ला दिया। हालांकि, संजू का विकेट गिरने के बाद दबाव बढ़ा, लेकिन शिवम दुबे (Shivam Dubey) (33 रन, 22 गेंद) ने तिलक का शानदार साथ दिया।

आखिरी ओवरों का रोमांच

आखिरी तीन ओवरों में भारत को 30 रन चाहिए थे। दुबे और तिलक ने रन रेट को नियंत्रण में रखा। दुबे के आउट होने के बाद भी तिलक डटे रहे और अंत में रिंकू सिंह ने विजयी चौका जड़कर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

भारतीय गेंदबाजों का जलवा

भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान की मजबूत शुरुआत को झकझोर दिया। वरुण चक्रवर्ती (2 विकेट) और कुलदीप यादव (2 विकेट) ने बीच के ओवरों में दबाव बनाया। वहीं, अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह ने पारी के अंत में पाकिस्तान की उम्मीदों को पूरी तरह तोड़ दिया।

जीत का महत्व

यह सिर्फ एक जीत नहीं बल्कि साख का मुकाबला था। हाल ही में पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान रिश्तों में तनाव बढ़ गया था। इस पृष्ठभूमि में टीम इंडिया की यह जीत न सिर्फ खेल के मैदान में बल्कि मनौवैज्ञानिक और भावनात्मक मोर्चे पर भी बेहद अहम मानी जा रही है।

Read More :

# Tilak News #Abhisek Kumar News #Breaking News in Hindi #Hindi News #India news #Latest news #Pak news #Saimson News #Sanju News

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.