Ian williams langford : आईपीएल 2026 के दौरान एक दुखद घटना सामने आई है। टूर्नामेंट के ब्रॉडकास्टिंग कार्य के लिए भारत आए एक ब्रिटिश इंजीनियर की मुंबई के एक होटल में मौत हो गई। इस घटना से क्रिकेट जगत में शोक की लहर है। मृतक की पहचान 76 वर्षीय इयान विलियम्स लैंगफोर्ड के रूप में हुई है। सोमवार को दक्षिण मुंबई के ट्राइडेंट होटल में उनके कमरे में वे बेहोशी की हालत में पाए गए। होटल कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस जांच जारी
इस मामले में मरीन ड्राइव पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फिलहाल कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। हालांकि उनकी अचानक मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आगे की जांच कर रही है।
अन्य पढ़े: इरफान पठान का बयान, दिल्ली को जीत दिलाने अक्षर पटेल को निरंतरता बनाए रखनी होगी
बीसीसीआई ने जताया शोक
इस घटना पर भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड और आईपीएल (Ian williams langford) संचालन परिषद ने गहरा दुख व्यक्त किया है। संयुक्त बयान में कहा गया कि इयान विलियम्स लैंगफोर्ड का अचानक निधन बेहद दुखद है। इस कठिन समय में उनका परिवार अकेला नहीं है और बोर्ड उनकी हर संभव मदद करेगा।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :