कोलकाता और हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला
KKR vs SRH Score : आईपीएल 2026 में आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस में कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीत हासिल की और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि दोनों को ही अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में दोनों टीमें इस मैच में जीत दर्ज कर वापसी करने की कोशिश कर रही हैं।
दोनों टीमों की शुरुआत रही निराशाजनक
इस सत्र के अपने पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 220 रन बनाए थे, लेकिन इसके बावजूद टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम भी अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज नहीं कर सकी और उसे भी हार झेलनी पड़ी। इसलिए आज के मुकाबले में दोनों टीमें बेहतर प्रदर्शन कर जीत हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरी हैं।
अन्य पढ़े: बीजेपी का घोषणापत्र – 5 लाख करोड़ निवेश और ‘जमीन जिहाद’ पर रोक का वादा
कुछ प्रमुख खिलाड़ी इस मुकाबले से बाहर
इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका लगा है क्योंकि टीम के नियमित (KKR vs SRH Score) कप्तान पैट कमिंस चोट के कारण इस मैच में उपलब्ध नहीं हैं। इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी ब्राइडन कार्से भी हाथ की चोट के कारण इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना अभी तक टीम से नहीं जुड़े हैं, जिसके कारण वह भी इस मैच का हिस्सा नहीं बन पाए हैं। दोनों टीमों की मजबूत बल्लेबाजी को देखते हुए इस मुकाबले में बड़े स्कोर की उम्मीद की जा रही है और दर्शकों को एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :